10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
राजस्थान हाईकोर्ट के सीजे नन्द्राजोग के बन रहे सुप्रीम कोर्ट जज बनने के ‘जोग’, अनुशंसा की उम्मीद
Play video

राजस्थान हाईकोर्ट के सीजे नन्द्राजोग के बन रहे सुप्रीम कोर्ट जज बनने के ‘जोग’, अनुशंसा की उम्मीद

-इसी सप्ताह कॉलेजियम की बैठक में हो सकती है अनुशंसा
Google source verification

जोधपुर. राजस्थान हाइकोर्ट के मुख्यन्यायाधीश प्रदीप नंद्राजोग का नाम सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए संभावितों की सूची में है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की इस सप्ताह होने वाली बैठक में नंद्राजोग के नाम की अनुशंसा हो सकती है। कॉलेजियम पांच अन्य हाईकोर्ट के सीजे के नाम भी सुप्रीम कोर्ट जज के लिए तय कर सकता है। एक निजी वेब साइट के अनुसार कॉलेजियम लगातार तीसरी बार उत्तराखंण्ड के सीजे केएम जोसेफ का नाम भी सरकार को भेज सकता है। इनके अलावा मद्रास हाइकोर्ट की सीजे इंदिरा बनर्जी, उड़ीसा हाईकोर्ट सीजे विनीत सरन, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के सीजे हेमंत गुप्ता, गुजरात हाईकोर्ट सीजे रमेश रंगनाथन के नाम की अनुशंसा की जा सकती है।