23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुलगा उठा जोधपुर का सामराऊ! भीड़ ने एक दर्जन घर फूंके, इंटरनेट बंद, आज होगा शव का पोस्टमार्टम

घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया व एक दर्जन दुकानों, मकानों और कुछ गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 16 Jan 2018, 12:03 PM IST

Clash in Jodhpur

जयपुर/जोधपुर। जोधपुर के सामराऊ में रविवार को युवक हनुमान साईं की हत्या के तीसरे दिन भी तनाव बरकरार है। स्थिति पर नियत्रंण बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस का जाप्ता तैनात है। फिलहाल इलाके में इंटरनेट सेवा बंद है। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को अरेस्ट किया है। आज मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाएं जाने की संभावना है। सोमवार को घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया व एक दर्जन दुकानों, मकानों और कुछ गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया था। उत्पात मचाने वालों को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े।

देचू व लोहावट थानाधिकारी लाइन हाजिर

हनुमान साई की हत्या के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया था। रात तक चली वार्ता में मांगों पर ठोस आश्वासन के बाद वारदात स्थल से मृतक का शव उठा लिया गया। देचू व लोहावट थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने 5 आरोपितों कानसिंह, श्रवणसिंह, दलपत, भैरू सिंह व सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जोधपुर कमिश्नरेट को छोडकऱ जिले के अन्य क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। हालात देखते हुए एहतियातन अतिरिक्त जाब्ता मौके पर तैनात कर दिया गया है। इससे पूर्व दिन में सामराऊ व आसपास के क्षेत्र में आक्रोशित लोगों ने एक दर्जन से अधिक दुकानों व घरों को आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस व आरएसी पर भी भीड़ ने पथराव किया।

पुलिस व आरएसी पर पथराव
रविवार को शराब ठेकेदारों के दो गुटों के बीच फायरिंग व भाग रहे युवक की चार पहिया वाहन से कुचलकर हत्या के बाद सामराऊ में बिगड़े हालात सोमवार सुबह कुछ शांत नजर आए, लेकिन दोपहर तक घटनास्थल पर पुलिस व लोगों के बीच हुई वार्ताएं बेनतीजा रही और भीड़ ने फिर से गांव की तरफ रुख कर लिया। बाजार में पहुंची भीड़ ने 2-3 दुकानों व 3-4 घरों को आग के हवाले कर डाला। शाम को भीड़ भाटियों की ढाणी पहुंची और वहां दुकानों और घरों का आग लगा दी और शेरजीरो की ढाणी बढ़ी, जहां उपद्रव मचाया। पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी और हल्का बल प्रयोग किया तो पुलिस ने पुलिस और आरएसी पर भी पथराव कर दिया।