23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Accident: डंपर के नीचे कुचला युवक, मौके पर दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Jodhpur Road Accident: जोधपुर में सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जब तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

2 min read
Google source verification
Jodhpur road accident, Rajasthan accident news, dumper bike collision, youth death Jodhpur, Luni police case, Rajasthan road crash, fatal accident India, bike accident Rajasthan, road safety issue, Jodhpur breaking news, accident victim family, highway accident Rajasthan, traffic negligence case, Rajasthan local news, tragic accident story

हादसे के बाद लोगों की भीड़। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। लूणी थाना क्षेत्र के मोगड़ा-सरेचा रोड पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक का सिर टायर के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

यह वीडियो भी देखें

बाइक को मारी थी टक्कर

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सरेचा निवासी कैलाश पटेल पुत्र सांवलराम पटेल हाल ही में कर्नाटक से घर लौटा था। गुरुवार को वह अपने भाई के साथ मोगड़ा स्थित रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था। दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सरेचा के पास सामने से आ रहे डंपर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कैलाश की बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने पीछे छह माह की बेटी और एक साल के बेटे को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर और ट्रैक्टर-टैंकर खड़े कर रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव नहीं उठाने देंगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

डंपर चालक गिरफ्तार

एसीपी आनंदसिंह राजपुरोहित सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। बाद में कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ। एसएचओ सुरेश चौधरी ने बताया कि डंपर चालक को गिरफ्तार कर डंपर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं दूसरी तरफ खजवाना गांव में रूण मार्ग पर गुरुवार को स्कूटी सवार मेड़ता के सर्राफा व्यापारी को एक लोडिंग जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल हुए व्यापारी ने मूंडवा चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।