17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NLU की सीटों का आवंटन 1 जून को

देश की 17 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाला क्लेट या कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी स्टूडेन्ट्स को पहली आवंटन सूची का इंतजार है। गत 23 मई का क्लेट का रिजल्ट घोषित किया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Harshwardhan Singh Bhati

May 27, 2016

clat 2016, NLU

clat 2016, NLU

देश के लॉ स्कूल्स में एडमिशन के लिए हजारों स्टूडेन्ट्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 8 मई को आयोजित क्लेट का परिणाम जारी होने के बाद एनएलयू की सीटों का आवंटन 1 जून को किया जाएगा। सीटों का आवंटन मेरिट और स्टूडेन्टस द्वारा भरे गए ऑप्शन के आधार पर होगा। इसके बाद जिन स्टूडेन्ट्स को सीट आवंटित हो जाएगी उनको 6 से 10 जून के बीच काउंसलिंग के रूप में 50 हजार रुपए जमा कराने होंगे।

उल्लेखनीय है कि इस बार क्लेट-2016 का आयोजन पंजाब की राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिंटी ऑफ लॉ ने कराया था। क्लेट के माध्यम से सभी संस्थानों के यूजी कोर्स में 2 हजार 252 सीटें भरी जाएगी।