28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CLAT Exam में आई तकनीकी परेशानियों पर हाईकोर्ट पहुंचे विद्यार्थी, 21 मई को सुनवाई

- कोर्ट ने अर्जी देख कहा, याचिका लगाओ, छात्रों ने कहा हमें इस बारे में जानकारी नहीं है

less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur,jodhpur news,Jodhpur Hindi news,jodhpur latest news,registration for CLAT,CLAT exam,CLAT Questions,CLAT colleges,clat cutoff,clat age limit,clat registration starts,

CLAT Exam में आई तकनीकी परेशानियों पर हाईकोर्ट पहुंचे विद्यार्थी, 21 मई को सुनवाई

- न्यायाधीश ने न्यायमित्र नियुक्त किया

जोधपुर . कामकाज के लिहाज से सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट के कोर्ट रूम संख्या दो में न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास तथा न्यायाधीश रामचंद्रसिंह झाला मामलों की सुनवाई के लिए तैयारी कर रहे थे। करीब 20 अधिवक्ता उपस्थित थे। इस दौरान 10-12 छात्र आए और हाथ जोड़ते हुए न्यायाधीशों से क्लेट के दौरान तकनीकी गड़बडिय़ों पर शिकायत की। अचानक हुए घटनाक्रम से हर कोई आश्चर्यचकित रह गया।
न्यायाधीश व्यास ने विद्यार्थियों से पूछा कि यहां क्यों आये हो। एक विद्यार्थी बोला- सर, क्लेट एग्जाम में भारी गड़बड़ी हुई है। सर, हम सभी आपको उन गड़बडिय़ों के संबंध में अर्जी देना चाहते हैं। छात्र ने दो पेज की अर्जी न्यायाधीश की ओर बढ़ा दी। इस पर न्यायाधीश ने कहा कि आप निर्धारित रूप में पीटीशन लगाइए। इस पर छात्र ने कहा, हमें याचिका लगानी नहीं आती। इस पर न्यायाधीश ने तुरंत सरकारी अधिवक्ता से इन बच्चों के लिए न्यायमित्र उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। इसके साथ ही उनकी सभी समस्याओं को लेकर सोमवार को याचिका सूचीबद्ध करने का आदेश दिया। पांच मिनट बाद सभी विद्यार्थी कोर्ट रूम से बाहर चले गए। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर अधिवक्ता दीपिका पुरोहित को न्यायमित्र नियुक्त किया गया। उन्होंने याचिका तैयार कर कोर्ट ऑफिस भेज दी। अब इस पर 21 मई को सुनवाई होगी।

छात्रों ने बताई ये समस्याएं

1. क्लेट के कुछ केंद्रों पर कंप्यूटर 15 मिनट तक शुरू ही नहीं हो पाए।
2. कुछ केंद्रों पर प्रश्न संख्या 1 दबाने पर सीधा प्रश्न संख्या 5 स्क्रीन पर आ रहा था।

3. कई जगह कंप्यूटर बीच-बीच में बंद हो रहे थे।
4. कुछ केंद्रों पर शाम 7.30 बजे तक परीक्षा चलती रही, जबकि परीक्षा 5.30 बजे समाप्त होनी थी।