जोधपुर. तेल कम्पनियों ने रविवार को वाणिज्यिक गैस सिलेण्डर के दामों में बढ़ोतरी कर दी। 19 किलो का वाणिज्यिक सिलेण्डर की कीमत 1841.50 से बढ़कर 1858 रुपए हो गए हैं। यह सिलेण्डर 16.50 रुपए महंगा हुआ है। घरेलू गैस के सिलेण्डर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत पहले की तरह 810.50 रुपए रहेगी।