6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

साइकल यात्रा निकाल किया प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
 महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

जोधपुर. कांग्रेस की ओर से इन दिनों बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस, सर्राफा बाजार ब्लॉक ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली रंगरेज ने बताया कि गुरुवार को नसरानी सिनेमा के सामने पेट्रोल पम्प के पास हस्ताक्षर अभियान एवं प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया गया। उत्तर निगम महापौर कुंती देवड़ा, रमेश बोराणा, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। वहीं शहर जिला अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष दानिश फौजदार के नेतृत्व में राजीव गांधी मूर्ति के समीप सोजती गेट पर धरना-प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व महापौर ओमकुमारी गहलोत, पूर्व उप महाापौर अब्दुल गनी फौजदार व डॉ. अजय त्रिवेदी सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

देहात में भी कांग्रेस का प्रदर्शन
विधानसभा क्षेत्र लूणी के ब्लॉक लूणी व मंडोर के संयुक्त तत्वावधान में केन्द्र सरकार के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र के केरू स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता विक्रम विश्नोई के नेतृत्व में हस्ताक्षर कर विरोध प्रदर्शन कर पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में की गई वृद्वि को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेस मंडोर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल सहित कई नेता मौजूद थे।