9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कशीदाकारी ठेकेदार के पुत्र का अपहरण, आठ लाख फिरौती मांगी, तीन गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
jodhpur

जोधपुर। उदयमंदिर में कर्नल साब की हवेली के पास काली टंकी से चार दिन पहले गायब होने वाले बालक का अपहरण किया गया था। पश्चिम बंगाल के गिरोह ने कशीदाकारी (आरातारी) का कार्य कराने वाले ठेकेदार पिता से बालक को छोडऩे की एवज में आठ लाख रुपए फिरौती मांगी थी।

अपहरणकर्ताओं के फोन के आधार पर उदयमंदिर थाना पुलिस ने मास्टर माइण्ड सहित दो युवकों को दिल्ली और एक युवक को बीजेएस नट बस्ती से गिरफ्तार किया। जबकि बालक को नट बस्ती में एक मकान से मुक्त कराया गया। पुलिस आयुक्त आलोक वशिष्ठ के अनुसार मूलत: प.बंगाल में इस्लामपुर हाल काली टंकी निवासी तौसिफ (7) पुत्र समीर का गत 29 सितम्बर की दोपहर बारह बजे ऑटो रिक्शा में अपहरण कर लिया गया था।

हड़ताल में अटक गई गांवों की सरकार...नहीं हो सकी गांधी-जयंती पर विशेष ग्राम सभाएं

रात को मामला दर्ज किया गया था। दूसरे दिन 30 सितम्बर को पिता समीर के पास अपहरणकर्ताओं ने जयपुर से फोन कर आठ लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसका पता लगने पर पुलिस हरकत में आई और मोबाइल के आधार पर उस व्यक्ति से लगातार सम्पर्क में रही। उदयमंदिर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा की टीम ने दिल्ली में फिरौती राशि लेने पहुंचे रहीम को हिरासत में लिया।

उससे पूछताछ के बाद यमुनापार से मुजाहिद उर्फ राहुल को पकड़ा गया। इन दोनों से पूछताछ में बालक के बीजेएस नट बस्ती में छुपाकर रखे होने का पता लगा। तब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अनंत कुमार व एसीपी (पूर्व) सुधीर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने नट बस्ती में छापेमारी कर एक मकान में छुपाकर रखे तौसिफ को मुक्त कराया गया।

वहां से रहीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी भी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। मुजाहिद अपहरण की साजिश का मास्टर माइण्ड है। उसने खुद की पहचान छुपाने को फिरौती राशि लेने रहीम को भेजा था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग