9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट में हुई मतगणना, दो वोट से फिर जीती सरपंच सुमनकंवर

जिला न्यायालय के इतिहास में सम्भवत: पहली बार 2014 में हुए नाडसर ग्राम पंचायत के चुनाव की मतगणना कोर्ट रूम में करवाई गई।
less than 1 minute read
Google source verification
suman kanwar

जोधपुर। जिला न्यायालय के इतिहास में सम्भवत: पहली बार 2014 में हुए नाडसर ग्राम पंचायत के चुनाव की मतगणना कोर्ट रूम में करवाई गई।

शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ग्रामीण अंकित रमन की अदालत में करीब दो घंटे चली इस मतगणना के बाद भोपलगढ़ तहसील के नाडसर ग्राम पंचायत की पूर्व में निर्वाचित सरपंच सुमन कंवर को दो वोट से फिर से विजय घोषित कर दिया।

सीजेएम कोर्ट में हुई इस मतगणना में विजय रही सरपंच सुमन कंवर को कुल 1868 मत ओर रामभरोसी को 1866 मत मिले। जोधपुर में भोपालगढ़ तहसील क्षेत्र की नाड़सर ग्राम पंचायत 2014 में हुए चुनाव में सुमन कंवर को 1864 और दूसरे स्थान पर रही राम भरोसी को 1859 मत मिले थे।

सुमन कंवर को पांच वोट से निर्वाचित घोषित किया गया था। रामभरोसी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सुमन कंवर के निर्वाचन को चुनौती दी थी और पुन: मतगणना का आग्रह किया था।

भाजपा की परेशानी : पार्टी लड़ाना चाहती है चुनाव, नेता नहीं उतरना चाहते मैदान में

कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी का दूसरी बार टूटा BJP से नाता, 2003 में पार्टी से निकाल दिया गया था

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग