
चेंबूर में नाबालिग से पिता ने किया रेप
बालेसर थाना अंतर्गत नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला दर्ज हुआ। थाना अधिकारी सवाई सिंह महाबार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 31 मई को घर पर कोई नहीं था तब भाटों की ढाणी नागाणा निवासी गणपत राम पुत्र गंगाराम राव एक अन्य युवक के साथ मोटरसाईकिल लेकर आए तथा घर में उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने गांव ले गए तथा सुनसान खेतों में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। वही गांव से भगा कर लेकर गई नाबालिग लड़की का शव टांके में मिला। जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल लेकर गए जहां लड़की की मृत्यु हो गई। इस घटना पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लिया तथा बालेसर पुलिस को सूचना दी। बालेसर थाना अधिकारी सवाई सिंह महाबार, एएसआई गोपी किशन सिंह राजपुरोहित मय जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचे तथा अस्पताल पहुंचकर मृतक नाबालिग बालिका का शव कब्जे में लिया एवं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर विसरा संकलित किए। जिनकी एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। तथा शव परिजनों को सुपुर्द किया।
पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी गणपत राम पुत्र भगाराम राव एवं उनके साथ में एक नाबालिग युवक को भी दस्तयाब कर बालेसर थाना लेकर आए । जिनसे पूछताछ के बाद मामले का खुलासा होगा। थाना अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच बालेसर पुलिस उपाधीक्षक पदमदान कर रहे हैं जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
Published on:
02 Jun 2023 02:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
