17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News – कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी के घर पर किया पथराव, पुलिस के आने पर थानेदार के हाथ पर काटा

Crime News - पंचवटी कॉलोनी का मामला - दो छात्रों के खिलाफ एफआइआर दर्ज

2 min read
Google source verification
Crime News - कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी के घर पर किया पथराव, पुलिस के आने पर थानेदार के हाथ पर काटा

Crime News - कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी के घर पर किया पथराव, पुलिस के आने पर थानेदार के हाथ पर काटा

Crime News - रातानाडा थानान्तर्गत पंचवटी कॉलोनी में श्वान के भोंकने पर दो छात्रों ने पड़ोसी मकान पर पथराव किया और फिर खुद को कमरे में बंद कर लिया। मकान मालिक ने दरवाजा तोड़ दोनों को बाहर निकाला तो एक छात्र ने पुलिस का हाथ काट लिया।

थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि नागौर निवासी भींवराज और शिवनारायण पंचवटी कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रहकर बी टेक की पढ़ाई कर रहे हैं। श्वान के भोंकने पर दोनों ने मंगलवार रात पड़ोसी मकान पर पत्थर फेंके। पड़ोसी के विरोध जताने पर दोनों कमरे में चले गए और अंदर से बंद कर लिया। पुलिस भी वहां पहुंच गई। आखिर में मकान मालिक ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला तो विरोध करने लग गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे धक्का मुक्की करने लगे। एक छात्र ने उप निरीक्षक भंवरसिंह के हाथ पर काट लिया। पुलिस ने किसी तरह दोनों को पकड़ा और थाने लाई। इनके खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया। साथ ही दोनों को हिरासत में लेकर जमानत मुचलके पर छोड़ा।

शट डाउन निरस्त न करने पर जेइएन से मारपीट
जोधपुर। बनाड़ में जलदाय विभाग के निरीक्षण के दौरान नहर बंदी के चलते शट डाउन को निरस्त न करने को लेकर उपजे विवाद में विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेइएन) से मारपीट की गई। बनाड़ थाने में सरपंच प्रतिनिधि व अन्य के खिलाफ मारपीट, धक्का-मुक्की व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुभाग माणकलाव के कनिष्ठ अभियंता मोहित माथुर ने बनाड़ के सरपंच प्रतिनिधि चौथाराम तांडी के खिलाफ मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। जांच की जा रही है। आरोप है कि बनाड़ के जलदाय विभाग में बुधवार को निरीक्षण था। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि चौथाराम व अन्य लोग बैठे थे। तब नहर बंदी में रखरखाव के लिए चलते मंगलवार को होने वाले शट डाउन निरस्त न करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सरपंच प्रतिनिधि ने जेइएन से तकरार की और गाली-गलौच व धक्का मुक्की पर उतर आए। जेइएन ने टोका तो कुछ और लोगों को बुला लिया गया। जिन्होंने जेइएन से मारपीट की। जेइएन ने वहां से बचकर निकलकर खुद को बचाया। थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।