7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लूनी नदी में खून से लथपथ शव मिलने से फैली सनसनी, ब्लाइंड मर्डर केस में कार लूट की आशंका

सतलाना गांव की लूनी नदी में बुधवार को खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि कार लूट के चलते आरोपियों ने व्यक्ति की गला रेत कर हत्या की है। जानकारी के अनुसार गुड़ा विश्नोइयान निवासी दिनेश मोगा (22) का शव सतलाना गांव की लूनी नदी में मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
dead body recovered at luni river in jodhpur, blind murder case news

लूनी नदी में खून से लथपथ शव मिलने से फैली सनसनी, ब्लाइंड मर्डर केस में कार लूट की आशंका

जोधपुर. सतलाना गांव की लूनी नदी में बुधवार को खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि कार लूट के चलते आरोपियों ने व्यक्ति की गला रेत कर हत्या की है। जानकारी के अनुसार गुड़ा विश्नोइयान निवासी दिनेश मोगा (22) का शव सतलाना गांव की लूनी नदी में मिला। शव खून से लथपथ था और गले पर गहरे चोट के निशान हैं। इससे चाकू से गला रेतकर हत्या की आशंका है। दिनेश कार टैक्सी चालक था।

यू-ट्यूब की महिला कलाकार के अश्लील वीडियो वायरल का हुआ खुलासा, आरोपी ने कबूली यह शर्मनाक बात

रेलवे स्टेशन जोधुपर से मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने सालावास के लिए उसकी कार किराए पर ली थी। आशंका है कि लुटेरों ने बीच रास्ते में उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और शव वहीं लूनी नदी में फेंक कर फरार हो गए। आरोपी कार लूटकर भी साथ ले गए हैं। बुधवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर इस ब्लाइंड मर्डर केस की जांच शुरू कर चुके हैं।