2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
गंगश्यामजी मंदिर से हुआ देवदर्शन पद यात्रा का आगाज, देखें VIDEO
Play video

गंगश्यामजी मंदिर से हुआ देवदर्शन पद यात्रा का आगाज, देखें VIDEO

देवस्थान विभाग की ओर से मंदिर संस्कृति को प्रदर्शित करने, उसके ऐतिहासिक व स्थापत्य कला के महत्व से जनता को रूबरू कराने के लिए पद यात्रा आयोजित की गई
Google source verification

जोधपुर। देवस्थान विभाग की ओर से रविवार को सुबह प्रदक्षिणा देव दर्शन पद यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा देवस्थान विभाग मंत्री शकुन्तला रावत के मुख्य आतिथ्य में निकाली गई। यात्रा जूनी धान मंडी स्थित गंगश्यामजी मंदिर से सुबह 6.30 बजे रवाना हुई। यात्रा का समापन सुबह 9 बजे घंटाघर पर हुआ। देवस्थान विभाग जोधपुर के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल तथा समाजसेवी मनीष लोढा ने बताया कि देवस्थान विभाग की ओर से मंदिर संस्कृति को प्रदर्शित करने, उसके ऐतिहासिक व स्थापत्य कला के महत्व से जनता को रूबरू कराने के लिए पद यात्रा आयोजित की गई।

यात्रा पथ

– गंगश्याम जी मंदिर, जूनी मण्डी, जोधपुर (प्रारम्भ)

– घनश्याम जी मंदिर, जूनी मण्डी, जोधपुर

– आदेश्वर भगवान मंदिर, कपड़ा बाजार

– अचलनाथ महादेव मंदिर, कटला बाजार

– कुंजबिहारी जी मंदिर, कटला बाजार

– पातालेश्वर महादेव मंदिर, कटला बाजार

– मण्डलेश्वर महादेव मंदिर, कन्दोई बाजार

– रघुनाथजी, तीजा माजी मंदिर, कन्दोई बाजार रोड

– गंगेश्वर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, घंटाघर (गंतव्य)

– समापन समांरोह घण्टाघर (क्लॉक टावर) सुबह 9 बजे ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़