5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध संबध के चलते विवाद, जहर ​खिलाने से पत्नी की हत्या

- पति‌ ने एक व्यक्ति पर पत्नी से बलात्कार और बदनामी के डर से जहर खाने का लगाया था आरोप- पीहर पक्ष ने पति पर मारपीट व जहर खिलाने की दर्ज करवाई एफआईआर

less than 1 minute read
Google source verification
अवैध संबध के चलते विवाद, जहर ​खिलाने से पत्नी की हत्या

अवैध संबध के चलते विवाद, जहर ​खिलाने से पत्नी की हत्या

जोधपुर/बोरून्दा।
बोरुंदा थाना अंतर्गत भंवरियों की ढाणी में मारपीट व जहर खिलाने से घायल महिला की सोमवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में मौत हो गई। जानलेवा हमले की दो एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। मृतका का पति संदेह के दायरे में है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत ने बताया कि भंवरियों की ढाणी निवासी 25 वर्षीय महिला को गत 14 मार्च को गंभीर हालत में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस संबंध में पति ने जैतारण निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पत्नी से बलात्कार व जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था। पति का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति उसके घर में घुसा और पत्नी से बलात्कार किया था। साथी मारपीट भी की थी। बदनामी के दर से पत्नी ने जहर खा लिया था।
वहीं, गढसूरिया निवासी मृतका की मां ने 17 मार्च को अपने दामाद के खिलाफ पुत्री पर जानलेवा हमला, तंग व प्रताड़ित करने और जहर देखकर जान से करने का मामला दर्ज कराया था।
अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान हालत गंभीर होने से पुलिस मृतका के बयान नहीं ले पाई थी।
शक के घेरे में मृतका का पति
पुलिस का कहना है कि पति को पत्नी पर संदेह था। इस पर पति ने अपनी पत्नी से मारपीट की थी। फिर उसे जहर भी पिला दिया गया था। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
दूसरी पत्नी थी मृतका
पुलिस का कहना है कि मृतक के पति की पहले एक अन्य महिला से शादी हो रखी है। जो काफी समय से गायब है। उसका अभी तक पता नहीं लग पाया। पति ने मृत्यु का से दूसरी शादी की थी।