10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकान की छत पर पथराव, सो रहे लोगों में हडक़ंप

- बलदेव नगर गली-१० में युवकों का उत्पात

less than 1 minute read
Google source verification
Dispute in baldev nagar

मकान की छत पर पथराव, सो रहे लोगों में हडक़ंप

जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत बलदेव नगर की गली-१० में रविवार देर रात कुछ युवकों ने उत्पात मचाया और एक मकान के अंदर व छत पर पत्थर फेंके। इससे छत पर सो रहे लोगों में हडक़म्प मच गया।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गली-१० में देर रात आठ-दस युवक आए और झगड़ा करने लगे। युवक रामरतन सिंह के मकान में जा घुसे और पत्थर फेंके। कुछ युवकों ने छत पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जहां लोग सो रहे थे। वो हड़बड़ाकर उठे और बाहर आए। आस-पास के लोग भी बाहर आए और एक-दो युवकों को पकड़ लिया। जिनकी पिटाई की गई। दूसरे उत्पाती युवक भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक हाथ नहीं आए। देर रात मोहल्लेवासी थाने पहुंचे और रोष जताया। रतनसिंह राठौड़ ने सात-आठ युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

जिनकी पिटाई की गई। दूसरे उत्पाती युवक भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक हाथ नहीं आए। देर रात मोहल्लेवासी थाने पहुंचे और रोष जताया। रतनसिंह राठौड़ ने सात-आठ युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।