7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर: मां-बाप ही बने अपने मासूम की मौत का कारण, इस दर्दनाक मामले की वजह जान रोक नहीं पाएंगे आंसू

ससुर से सात लाख रुपए के लेन-देन को लेकर है विवाद  

2 min read
Google source verification
dispute of mother father took their childs life

dispute of mother father took their childs life

ससुर से लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद व पति-पत्नी में अनबन के बीच दो साल के पुत्र की तबीयत बिगडऩे के बाद महामंदिर रेलवे स्टेशन के सामने निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। पिता के मासूम पुत्र की मृत्यु पर संदेह जताने पर नागौरी गेट थाना पुलिस ने बुधवार को बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया।

उप निरीक्षक झूमरराम ने बताया कि कबूतरों का चौक में सोजतिया घांचियों का बास निवासी मनीष सोनी पुत्र बाबूलाल की शादी तीन साल पहले हुई थी। उन्हें दो साल का पुत्र मोहित था। मनीष अपने ससुर से सात लाख रुपए मांगता है। बदले में ससुर ने तीन लाख रुपए का चेक दिया, लेकिन अनादरित हो गया। इस बीच, पति-पत्नी में अनबन हो गई। तीन महीने से दोनों अलग रहने लगे। गत दिनों पत्नी ने महिला थाना (पूर्व) में मनीष के खिलाफ दहेज को लेकर प्रताडि़त करने का मामला दर्ज करवा दिया। गत सोमवार को मनीष ने दहेज का सामान पुलिस में जमा करवाया था।

इस बीच मंगलवार को मोहित की तबीयत खराब हो गई। मां-नाना ने मासूम को महामंदिर स्थित श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शाम को मोहित की मृत्यु हो गई। मनीष की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव पिता को सौंपा। पुलिस का कहना है कि मोहित को जन्म से ही हृदय की बीमारी थी। मथुरादास माथुर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

बीमार होने पर सूचित नहीं करने पर पिता को संदेह


पुलिस का कहना है कि तबीयत खराब होने पर मोहित को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पत्नी ने मनीष को बेटे की मौत की जानकारी दी। इसको लेकर उसे संदेह हुआ। उसने मृत्यु पर संदेह जताया और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।