-1499591905.jpg?w=800)
शहार के रातानाडा क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते शनिवार को डिफेंस लैब की महिला वैज्ञानिक से पति और ससुराल वालों ने मारपीट की। कांच के गिलास के वार से महिला के हाथ में सात-आठ टांके आए हैं। महिला वैज्ञानिक को बचने के लिए भागने का प्रयास करते हुए देख क्षेत्र की एक महिला ने बीच बचाव किया और मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया। रातानाडा थाने में रेलवे में अधिकारी पति, सास, जेठ व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार रातानाडा निवासी संजीता पत्नी प्रशांत जयसवाल डिफेंस लैब में वैज्ञानिक है। पति प्रशांत रेलवे में अधिकारी है। घरेलू विवाद के चलते संजीता डिफेंस लैब में ही अस्थाई रूप से रह रही है। वह शनिवार को किसी कार्य के चलते ससुराल गई, जहां उसका पति से विवाद हो गया।
वह चिल्लाने लगी
सास व अन्य ससुराल वाले भी पहुंचे और दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई। महिला वैज्ञानिक संजीता का आरोप है कि पति व सास ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में जेठ ने भी उसके साथ मारपीट की। उसने प्रतिरोध कर खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असहाय रही। इस दौरान पति ने कांच का गिलास लिया और गिलास तोड़ कर तीखे कांच से महिला के हाथ में वार किया, जिससे हाथ में बड़ा घाव हो गया और ख्ेाून बहने लगा। वह चिल्लाने लगी।
आखिरकार उसने बड़ी मुश्किल से खुद को छुड़ाया और बचने के लिए घर से बाहर की तरफ भागी। यह देख आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और खींच कर अंदर ले जाने लगे। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में घरेलू विवाद है।
महिला ने मारपीट होते देख किया बीच-बचाव
इस दौरान क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला घर के आगे से निकली तो घर वालों को संजीता से मारपीट करते देख लिया। उसने बीच-बचाव कर संजीता को छुड़ाया और लोको रोड स्थित निजी अस्पताल ले गई, जहां से उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। बाद में पीडि़ता थाने पहुंची और पति, जेठ व सास के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल बीच-बचाव करने वाली महिला संजीता को अपने घर ले गई है।
Published on:
09 Jul 2017 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
