
56 वीं आम बैठक में 57 वें अध्यक्ष बने डॉ गायड सिंह
जोधपुर। 56 वीं वार्षिक आम बैठक 09 फरवरी 2024 को इंस्टीट्यूशन ऑफ सर्वेयर्स, नई दिल्ली में आयोजित की गई। कैप्टन (भारतीय नौसेना) प्रोफेसर (डॉ.) गायड़ सिंह इंदा, मारवाड़-रत्न, फेलो एमेरिटस को संस्थान के 57वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
इस अवसर पर भारत सरकार के मुख्य जल सर्वेक्षक वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया, मुख्य अतिथि और कई गणमान्य व वरिष्ठ परिषद-सदस्य उपस्थित थे। सर्वेक्षण के क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा शुरू करने के लिए तत्कालीन प्रधान मंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू की सिफारिश पर 22 मई 1950 को संस्थान की स्थापना की गई थी और तब से इस संस्थान ने भूमि, हाइड्रोग्राफी, कैडस्ट्रल, खनन, भवन व मात्रा और मूल्यांकन सर्वेक्षण में 5,000 से अधिक सर्वेक्षकों को तैयार किया है। इस वर्ष (2024-25), सर्वेक्षण संस्थान अपनी स्थापना का अमृत - महोत्सव भी मना रहा है। प्रोफेसर (डॉ.) गायड़ सिंह इंदा, गांव-बेलवा राजगढ़, तहसील-बालेसर, जोधपुर के मूल निवासी हैं और वर्तमान में भूतपूर्व सैनिक सामुदायिक सेवा समिति, जोधपुर (राजस्थान) के अध्यक्ष भी हैं।
Published on:
24 Feb 2024 07:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
