13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Drugs Smuggling : अस्पताल के बाहर परिजन को मादक पदा​र्थ की कर रहा था सप्लाई

- मथुरादास माथुर अस्पताल के बाहर ठेला धारकों के जरिए डोडा बेचने का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
Drugs smuggling

आरोपी राजेन्द्र।

जोधपुर.

मथुरादास माथुर अस्पताल के बाहर फल व अन्य ठेला धारकों के जरिए मरीज के परिजन को डोडा पोस्त बेचने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। वह ठेला धारकों को डोडा पोस्त सप्लाई कर रहा था।

सरदारपुरा थानाधिकारी दिलीपसिंह शेखावत ने बताया कि गत 13 अक्टूबर को एमडीएम अस्पताल गेट-2 के बाहर फल ठेला लगाने वाले चटालिया गांव में छाबा की ढाणी निवासी अमीन खां को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि उसे राजेन्द्र चौधरी डोडा पोस्त सप्लाई करता है। जो पकड़ा नहीं जा सका था। इस बीच, बुधवार को राजेन्द्र के अस्पताल के बाहर ठेला धारकों के पास आने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और हुलिए के आधार पर राजेन्द्र को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पीपाड़ सिटी थानान्तर्गतकागल गांव निवासी राजेन्द्र (37) को गिरफ्तार किया।

अलमारी का ताला खोलकर चांदी के जेवर व रुपए चोरी

विवेक विहार थानान्तर्गत नंदवान गांव के एक मकान में घरवालों की मौजूदगी में अलमारी का ताला खोलकर चांदी के जेवर व रुपए चुरा लिए गए। पुलिस के अनुसार नंदवान गांव निवासी गोमती पत्नी मंगाराम मेघवाल के मकान में चोरी हुई है। मां का निधन होने की वजह महिला अपने पुत्र के साथ गुड़ा बिश्नोइयान गांव में पीहर गई हुई थी। पीछे मकान में पुत्रवधू व बच्चे थे। गत 20 अक्टूबर को पुत्रवधू ने मकान में चोरी की सूचना दी। इस पर महिला पीहर से अपने घर लौटी। चोर ने चाबी से अलमारी का ताला खोला और उसमें रखे आधा किलो चांदी के कड़ले, तीस तोला चांदी की पायजेब, चांदी का हार और दो हजार रुपए चुरा लिए।