28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Drugs : शिक्षण संस्थाओं के आसपास कर रहा गांजा की सप्लाई

- सरगना के पकड़ में आने के बाद साझेदार की तलाश में एनसीबी

2 min read
Google source verification
Gaanja Baldev

आरोपी बजदेवसिंह।

जोधपुर.

आंध्रप्रदेश व ओडिशा सीमा पर सिलेरू से 4.30 करोड़ रुपए का गांजा जब्त करने के मुख्य सप्लायर से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। आरोपी गांजे का प्रमुख सप्लायर है। वह अपने गिरोह के मार्फत जोधपुर व आस-पास हुक्का बार और प्रमुख शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को गांजा सप्लाई करता था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी को उम्मीद है कि उससे न सिर्फ जोधपुर बल्कि पश्चिमी राजस्थान व संभाग के प्रमुख तस्करों का खुलासा होगा।

चार हजार किलो गांजा कर चुका है सप्लाई

एनसीबी ने 23 मई को झालामण्ड बाइपास और गुड़ाबिश्नोइयान गांव के मंगल नगर में दबिश देकर 4.30 करोड़ रुपए का 863 किलो गांजा जब्त किया था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रमुख सप्लाई बलदेवसिंह गहलोत फरार हो गया था। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि वह सिलेरू से गांजा मंगवाता था। पकड़े में आई गांजे की खेप से पहले वह 4-5 हजार किलो गांजा सप्लाई कर चुका था। वह प्रमुख रूप से शहर व आसपास के प्रमुख कॉलेज व अन्य उच्च शिक्षण संस्थाओं के छात्रों को गांजा सप्लाई करता था। इसके अलावा शहर के सभी हुक्का बार में भी वह गांजे का प्रमुख सप्लायर रहा है।

कई तस्करों के शामिल होने का अंदेशा

गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह में बलदेवसिंह अकेला नहीं है। वह अपने एक साझेदार की मदद से नेटवर्क चला रहा था। साझेदार फरार है। इसके साथ ही जोधपुर जिले व संभाग और पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में मादक पदार्थ तस्करों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उससे मिले सुराग के आधार पर कई तस्कर पकड़े जाने की संभावना है।

पांच दिन के रिमाण्ड पर आरोपी

ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक घनश्याम सोनी ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार चोखा में हनुमानपुरा निवासी बलदेवसिंह उर्फ बंटी गहलोत को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के रिमाण्ड पर भेजा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।