
Employment registration center will open in the post office, post offices in jodhpur, postal department, jodhpur news, post office service, online portal
पश्चिमी क्षेत्र डाक परिमण्डल के पोस्टमास्टर जनरल वीसी रॉय और डाक सेवाएं निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने फीता काटकर मंगलवार को पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन किया। राय ने कहा कि लोगों को रोजगार पंजीकरण के लिए अब रोजगार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डाक विभाग और श्रम व रोजगार मंत्रालय ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत डाकघर रोजगार पंजीकरण केंद्र के रूप में भी कार्य करेंगे। शीघ्र ही सभी प्रधान डाकघरों में रोजगार पंजीकरण केंद्र खुलेंगे।
१५ रुपए में होगा पंजीकरण
यादव ने बताया कि बेरोजगार और अध्ययनरत युवकों का प्रधान डाकघर में नेशनल कॅरियर सर्विस ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण होगा। नए बेरोजगार पंजीकरण के लिए 15 रुपए, पंजीकृत प्रोफाइल को अपडेट करवाने 5 रुपए और आवेदन-पत्र प्रिन्टआउट के 10 रुपए लगेंगे। पंजीकरण के बाद डाकघर एक प्रिन्टआउट देगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी होगी। पोर्टल नेट कनेक्टेड शहरी क्षेत्र तथा नॉन कनेक्टेड ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारों के बीच सेतु का कार्य करेगी। पंजीकरण के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेज बेरोजगार युवक-युवतियों को नहीं देने होंगे।
बेराजगार और रोजगार प्रदाता साथ-साथ
पोर्टल रोजगार के इच्छुक, रोजगार प्रदाता, स्किल प्रोवाइडर्स, कॅरियर काउन्सलर इत्यादि सभी के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराता है। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद बेरोजगार युवक 52 सेक्टरों में उपलब्ध 3 हजार तरह के व्यवसायों की अपडेट जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। पोर्टल के जरिए यह जानकारी भी मिलेगी की किस कोर्स के लिए कौनसा सेक्टर ठीक होगा, रोजगार के अवसर कहां उपलब्ध है। कार्यक्रम में सीनियर पोस्टमास्टर आरपी कुशवाहा, उपाधीक्षक ओपी सोडिया, सहायक डाक अधीक्षक पालसिंह सिद्धू, विनय खत्री, राजेंद्रसिंह भाटी, डाक निरीक्षक पारसमल सुथार, विजय सिंह, राजेश व्यास सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Published on:
10 Jan 2018 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
