7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Districts in Rajasthan: राजस्थान में 17 नए जिलों को लेकर परीक्षा में नहीं पूछे जा रहे सवाल, आखिर क्या है सरकार की मंशा ?

Rajasthan News: राजस्थान में अभी तक 8 परीक्षाएं हो गई है, लेकिन किसी भी परीक्षा में नए जिले से संबंधित सवाल नहीं था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 25 Sep 2024, 11:08 AM IST

rajasthan new districts

गजेंद्र सिंह दहिया
पूर्ववर्ती सरकार ने चुनाव से पहले प्रदेश में 17 नए जिलों का गठन कर जिलों की संख्या 50 कर दी थी। नए जिले बने हुए एक साल हो गया है, लेकिन किसी भी परीक्षा में नए जिलों से संबंधित लगभग कोई भी प्रश्न नहीं पूछा गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी), अन्य परीक्षा आयोजक विश्वविद्यालय सभी ने नए जिलों से परीक्षा में सवाल देने में दूरी बना रखी है, जबकि 17 नए जिले बनने के बाद राजस्थान के भूगोल में बड़ा बदलाव आया है।

अब इनके बदल गए जवाब

राजस्थान में कितने जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाते हैं?
हरियाणा के साथ किन जिलों की सीमाएं लगती हैं?
नर्मदा नदी किन जिलों से होकर बहती है?
कितने जिले अंतरराज्यीय और कितने अंतवर्ती जिले हैं?
शेखावटी और मेवात में कौनसे नए जिले जुड़े हैं?
लूणी नदी किन जिलों से होकर बहती है?
मारवाड़ से मेवाड़ को जोड़ने वाले दर्रे किन-किन जिलों में है?
बनास नदी, घग्घर नदी और कांतली नदी किन नए जिलों से होकर गुजरती है?
गणेश्वर सभ्यता अब किस जिले में हैं?
प्रदेश में कितने नदी विहिन जिले हैं?
बाप फोल्डर क्ले किस जिले में है?
राजस्थान की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना बीसलपुर बांध कहां है?
जयसमंद झील व लसाड़ियां का पठार कौनसे जिले में आते हैं?
खारे पानी की सर्वाधिक झीलें किस जिले में है?
रिफाइनरी कौनसे जिले में है?
रामस्नेही संप्रदाय की पीठ कौनसे जिले है?

नए जिलों से प्रशासनिक व्यवस्था और भूगोल में काफी बदलाव आया है, लेकिन अभी तक कोई प्रश्न नहीं पूछा गया।

  • भैरु सिंह राठौड़, एक्सपर्ट

यह भी पढ़ें- राजस्थान में 17 नए जिलों को लेकर आया बड़ा अपड़ेट, ये 7 जिले हो सकते है रद्द! जानें पूरी गणित