26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुनर का हीरो: बिठा के सामने उतार देंगे कागज पर..

चित्रों में उभारते हैं कुदरत के भाव..

2 min read
Google source verification
fabulous painting of manak joshi

fabulous painting of manak joshi

चित्रों में उभारते हैं कुदरत के भाव..

जोधपुर . जब सोचने बैठता हूं , खयाल उमड़ आते हैं...। चलती है तुलीका और चित्र उभर आते है...।कुछ एेसा ही नजारा है जोधपुर के एक चित्रकार माणक जोशी का जो नेचुरल आर्ट के धनी हैं। इनकी ख्याति देशभर में है। जोशी के पेंटिंग में कुदरती भाव प्रकट होते हैं। इनके बनाए चित्रों की कई बार प्रर्दशनी लगी है। किसी भी व्यक्ति को सामने बिठाकर कुछ ही समय में स्केच में उसकी सूरत हूबहु कागज पर उतार देते हैं। प्रसिद्ध चित्रकार खेतांची भी इन्ही के शिष्य हैं।इनके बनाए चित्रों में जीवंत ख्याली कला प्रकट होती है। हर दृश्य में अपने मन के भावों को प्रकट करते हैं। इसके अलावा इन्हें स्केच बनाने का भी भी बहुत शोक हैं.....।

बाहर से मंगवाते हैं रंग
पेंटिंग के लिए जोशी रंग विदेश से मंगवाते हैं। इन रगों से बनाए गये चित्रों के रंग लम्बे समय तक खराब नहीं होते।

इमेजनरी पेंटिंग्स का शोक

जोशी को अपने चित्रों में ख्याली कला का प्रयोग करने का शोक है। इनके बनाए चित्रों में जीवंत ख्याली कला प्रकट होती है। हर दृश्य में अपने मन के भावों को प्रकट करते हैं। इसके अलावा इन्हें स्केच बनाने का भी बहुत शोक हैं।

बनाते हैं दिशात्मक चित्र
इनकी चित्रकारी की विशेषता है कि चित्रों को तीन दिशा से देखने पर भी एेसा प्रतीत होता है कि चित्र में बना रूपचित्र हमारी ओर देख रहा है। इसी के चलते लोग इनके बनाए चित्रों की ओर खिंचे चले आते हैं।

एेसे की शुरुआत

जोशी को बचपन से चित्र बनाने का शोक था। बड़े भाई भी चित्रकला में माहिर हैं। बड़े भाई के गुरू ने चित्रकला की खूबियों से अवगत करवाया। सन् १९६० से चित्रकारी के क्षेत्र में नाम कमा रहे जोशी से के विद्यार्थियों के बनाए चित्रों भी काफी ख्याति अर्जित की है।