
होली का त्यौहार आते ही चहुंओर फाग की मस्ती देखने को मिल रही है।

ठाकुरजी के मंदिरों में अबीर गुलाल से श्रद्धालु होली खेल रहे हैं। फोटो : एसके मुन्ना

बाजार में विविध प्रकार के रंग और गुलाल की खरीद-बिक्री जोरों पर है। फोटो : गौतम उडेलिया

गली-मोहल्लों में दोस्त मिलकर एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं। फोटो : मनोज सैन

वहीं छुट्टियां होने से होस्टल के विद्यार्थी अपने दोस्तों को रंग लगा रहे हैं। फोटो : मनोज सैन

विभिन्न प्रकार की पिचकारियां भी बच्चों के लिए पसंदीदा वस्तु बनी हुई है। फोटो : एसके मुन्ना

होली के रंग से युवतियां कैसे अछूती रह सकती हैं। युवतियों ने फेस पेंट कर त्यौहार मनाया। फोटो : जेके भाटी

वहीं कोरोना का असर त्यौहार पर दिखने लगा है। युवाओं ने मास्क पहन कर रंग लगाया। फोटो : जेके भाटी

ग्रामीण इलाकों में युवा और बच्चे चंग की थाप पर फाग गीतों का गायन कर रहे हैं। फोटो : दिलावरसिंह

महिलाएं भी सर्द रातों में होरी गायन कर फागोत्सव का स्वागत करने में जुटी हुई हैं। फोटो : दिलावरसिंह