1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदनामी का बदला लेने को फर्जी अश्लील वीडियो किया था वायरल

- महिला का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने पर दो युवक गिरफ्तार, ग्रुप एडमिन सहित तीन फरार

less than 1 minute read
Google source verification
बदनामी का बदला लेने को फर्जी अश्लील वीडियो किया था वायरल

बदनामी का बदला लेने को फर्जी अश्लील वीडियो किया था वायरल

जोधपुर।
महिला का फर्जी अश्लील वीडियो गांव के व्हॉट्सऐप ग्रुप में वायरल कर महिला व ससुराल वालों को बदनाम करने के दो आरोपियों को बनाड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। ग्रुप एडमिन सहित तीन युवकों की तलाश की जा रही है।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि गत 25 मार्च को एक युवती ने गांव के चार व पड़ोसी गांव के एक युवक के खिलाफ फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर गांव के व्हॉट्सऐप ग्रुप में वायरल करने का मामला दर्ज कराया था। हेड कांस्टेबल भगवानाराम व मदनलाल और कांस्टेबल माणकचंद ने बाप थाना पुलिस के सहयोग से आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी, जहां से मुख्य आरोपी सहित दो जनों को गिरफ्तार किया गया। इनसे मोबाइल भी बरामद किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश करने पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। ग्रुप एडमिन व दो अन्य की तलाश की जा रही है।
अंतर जातीय विवाह करने पर की थी बदनामी
मुख्य आरोपी ने डेढ़ साल पहले अंतर जातीय युवती से प्रेम विवाह किया था। इसका पता लगने पर समाज के लोगों के साथ ही पीडि़ता के ससुराल वालों ने फेसबुक पर स्टोरी अपलोड कर दी थी। जिसे मुख्य आरोपी ने अपनी बदनामी मान ली थी। तब से वह पीडि़ता व उसके ससुराल वालों से बदला लेना चाहता था। उसने सह-आरोपी से अश्लील वीडियो लेकर ग्रुप एडमिन व दो अन्य की मदद से समाज के ग्रुप में अपलोड कर दिया था। वीडियो के साथ पीडि़ता व ससुराल वालों के नाम के साथ वॉइस रिकॉर्डिंग भी वायरल कर दी थी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग