
बेटी को मंदिर दर्शन करवाने जा रहे पिता की मौत, पुत्री घायल
जोधपुर।
करवड़ थानान्तर्गत मण्डोर रोड पर टूंट की बाड़ी के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत व उसकी मासूम पुत्री घायल हो गईं। पिता अपनी पुत्री को मंदिर दर्शन करवाने ले जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार मूलत: पीपाड़ शहर क्षेत्र में नानण हाल 8 मील में बारली मण्डावता निवासी रामूराम 42 पुत्र प्रेमाराम माली सुबह 5 बजे अपनी पुत्री गायत्री 13 के साथ मोटरसाइकिल पर खारड़ा मेवासा स्थित मठ में दर्शन करने के लिए घर से रवाना हुए। वे मण्डोर रोड पर टूंट की बाड़ी के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे पिता व पुत्री सिर के बल नीचे गिर गए। गंभीर चोट से दोनों बेहोश हो गए। वहां से निकल रहे लोगों ने एम्बुलेंस बुलाई और दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने रामूराम को मृत घोषित कर दिया। उपचार के बाद पुत्री को होश आ गया। उधर, हादसे के बाद चालक दुर्घटना करने वाले वाहन को भगा ले गया। जिसका पता नहीं लग पाया है।
Published on:
12 Jul 2023 12:15 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
