6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी : जोधपुर से सूरत और गोवा के लिए फ्लाइट आज से

सूर्यनगरी गुरुवार से हवाई मार्ग के जरिए सूरत और गोवा से जुड़ जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 7 Dec 2017, 12:03 PM IST

flights from jodhpur

SpiceJet flights, jodhpur airport, flights from jodhpur airport, Airport Authority of India, jodhpur news

जोधपुर . सूर्यनगरी गुरुवार से हवाई मार्ग के जरिए सूरत और गोवा से जुड़ जाएगी। एयरलाइन कम्पनी स्पाइस जेट जोधपुर से सूरत होते हुए गोवा के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है। गोवा का किराया ३०१९ रुपए रखा गया है। दोपहर ढाई बजे जोधपुर से सूरत के लिए फ्लाइट रवाना होगी, जो सूरत होते हुए शाम करीब ७ बजे गोवा पहुंचेगी। गोवा से अगले दिन सुबह सवा सात बजे फ्लाइट रवाना होकर सुबह १०.४० बजे यात्रियों को जोधपुर छोड़ देगी। दरअसल, स्पाइस जेट गोवा से जयपुर और जयपुर से गोवा के बीच उड़ान शुरू करने जा रहा है। इसमें जोधपुर और सूरत स्टोपेज होंगे।

गोवा से विमान सुबह ७.१५ बजे उड़ेगा जो ९.१० बजे सूरत और फिर सुबह १०.४० बजे जोधपुर पहुंचेगा। जोधपुर से यह ११.२० बजे रवाना होकर १२.१५ पर जयपुर पहुंचेगा। यही विमान फिर जयपुर से गोवा की उड़ान के लिए तैयार होगा। वापसी में फ्लाइट दोपहर १२.५० बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर २ बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर पहुंचने के बाद दोपहर २.३० बजे फ्लाइट सूरत के लिए रवाना होगी। अपराह्न ४.१० बजे विमान सूरत पहुंचेगा, जो वहां से उड़कर शाम ६.५५ बजे गोवा पहुंचेगा। जोधपुर से जयपुर का किराया २४९९ रुपए, जोधपुर से सूरत का किराया ३०२५ रुपए और जोधपुर से सीधा गोवा का किराया ३०१९ रुपए रखा गया है।

जेट की जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट रदद्

जेट एयरवेज की जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट ९ डब्ल्यू २५५६ के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आ जाने की वजह से कम्पनी को बुधवार को उड़ान रद्द करनी पड़ी। कुछ यात्रियों ने जहां अपना रिफण्ड ले लिया, वहीं कुछ को कम्पनी ने होटल में रुकवाया है। उधर, मौसम खराब होने से मुंबई से आने वाली दोनों फ्लाइट्स लेट हो गई।

जेट एयरवेज की दिल्ली-जोधपुर फ्लाइट ९ डब्ल्यू २५५५ अपने निर्धारित समय दोपहर १.५० बजे जोधपुर पहुंची। यहां वापस जाने के लिए तैयार होते समय पायलट को विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी महसूस हुई। कम्पनी के तकनीशियनों ने इसकी जांच की, लेकिन वे इससे दुरुस्त नहीं कर पाए। आखिर जोधपुर-दिल्ली उड़ान रद्द करनी पड़ी। उधर एयर इंडिया की मुंबई-जोधपुर उड़ान एआई-६४५ सुबह ११.२० बजे की बजाय १२.२० बजे पहुंची। जेट एयरवेज की ९ डब्ल्यू ४१२ मुंबई-जोधपुर फ्लाइट दोपहर १२.५० की जगह २.४० बजे जोधपुर आई।