6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

सोशल मीडिया पर दोस्ती, विदेश से फंडिंग व हथियार की सप्लाई…

- पीपाड़ के युवक के बैंक खाते में विदेश से जमा कराए थे 25 हजार रुपए, पंजाब में हथियार सप्लाई में भी शामिल- पूछताछ के बाद एनआइए ने युवक को दिल्ली तलब किया

Google source verification

जोधपुर।
पंजाब और विदेश में मौजूद बदमाश व अपराधिक प्रवृत्ति के लोग मारवाड़ के युवाओं को आसान टार्गेट बनाकर अपराधिक दलदल में धकेल रहे हैं। जोधपुर जिले के पीपाड़ सिटी के एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक युवक ने न सिर्फ हथियार मुहैया करवाए बल्कि विदेश से बैंक खाते में दो बार में 25 हजार रुपए भी जमा कराए। इतना ही नहीं, मध्यप्रदेश से पंजाब के फाजिल्का में हथियारों की खेप भी मंगवा ली। हथियार तस्करी और विदेश से फंडिंग का पता लगने पर एनआइए ने गत दिनों पीपाड़ सिटी में दबिश देकर युवक से लम्बी पूछताछ की तो पूछताछ में यह खुलासा हुआ।
सूत्रों के अनुसार एनआइए ने गत 17 मई को पीपाड़ सिटी व नौ मील मण्डोर में दबिश देकर दो युवकों से पूछताछ की थी। पीपाड़ सिटी में सुरजीत उर्फ सुजीत (28) पुत्र पुखराज बिश्नोई से घंटों पूछताछ की गई थी। फिर उसे एनआइए के दिल्ली कार्यालय में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का नोटिस देकर छोड़ा गया था।
सुरजीत से पूछताछ में सामने आया कि उसके पंजाब में बदमाशों के साथ ही गुर्जनसिंह से भी सम्पर्क रहा है। अक्टूबर 2022 में उसकी इंस्टाग्राम पर गुर्जनसिंह से दोस्ती हुई थी। पांव में चोट लगने पर उसने गुर्जनसिंह से आर्थिक मदद मांगी थी। तब उसने आधार कार्ड के माध्यम से विदेश से पहले 14 हजार रुपए और फिर 11 हजार रुपए सुरजीत के खाते में जमा कराए थे।
हथियार व पांच कारतूस मंगाए, फिर हथियार सप्लाई
पंजाब के फाजिल्का थाने में 18 नवम्बर 2022 को अवैध वसूली व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। फाजिल्का थाना पुलिस ने बन्नाराम देवासी व नरेश पण्डित से 8 पिस्तौल जब्त किए थे। सुरजीत तिलवासनी के अशोक उर्फ एस्टल से जुड़ा हुआ है। एस्टल के लिए ही सुरजीत, बन्नाराम व नरेश पण्डित मध्यप्रदेश से पंजाब में हथियार सप्लाई करते थे। विदेश से रुपए मिलने के बाद सुरजीत ने बन्नाराम व नरेश को पंजाब भेजकर गुर्जनसिंह एक हथियार व पांच जिंदा कारतूस मंगाए थे। जो कुछ दिन बाद दोनों ने उससे वापस ले लिए थे। इसके बाद 18 नवम्बर 2022 को दोनों पंजाब में 8 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार हो गए थे। सुरजीत को इस मामले में अग्रिम जमानत मिल गई थी। एस्टल अवैध हथियार मामले में जेल में बंद है।