17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महज 4 साल की उम्र में गजसिंह ने संभाला था सिंहासन, दो बार मनाते हैं अपना जन्मदिन

दोनों ही जन्मदिन के अवसरों पर भव्य समारोह आयोजित किया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 20 Dec 2017, 2:07 PM IST

royal family of jodhpur

maharaja gajsingh, Royal Family of Jodhpur, ex MP gaj singh, HH Gaj SIngh, gaj singh jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . मारवाड़ के सांस्कृतिक दूत के रूप में विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले पूर्व राजघराने के पूर्व सांसद गजसिंह का 70वां जन्मदिन तिथि अनुसार पौष सुदी बीज बुधवार को उम्मेद भवन पैलेस की बारादरी में विशेष रूप से सजाए दरबार शामियाने में परम्परानुसार मना रहे हैं। मारवाड़ के पूर्व राजपरिवार, पूर्व जागीरदार व गणमान्य नागरिक समारोह में शरीक होकर महाराजा को शुभकामनाऐं देने के लिए उपस्थित हुए हैं।

लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि पूर्व सांसद गजसिंह साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं। महाराजा गजसिंह अपना जन्मदिन साल में दो बार मनाते हैं। एक बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार और दूसरा हिन्दू पंचांग के हिसाब से। दोनों ही जन्मदिन के अवसरों पर भव्य समारोह आयोजित किया जाता है। जहां पंचांग के अनुसार मनाए जाने पर मारवाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। वहीं अंग्रेजी तरीके के अनुसार आयोजन में विदेशी तौर तरीके अपनाए जाते हैं।

4 साल की उम्र में संभाला था सिंहासन


पूर्व सांसद गज सिंह ने बहुत छोटी उम्र में ही पूर्व राजघराने की राजगद्दी संभाल ली थी। जब वे महज चार साल के थे, तभी उनके पिता महाराजा हनवंत सिंह की मृत्यु हो गई थी। राजघराने की परंपरा की अनुसार, छोटी उम्र में ही उनका राज तिलक कर दिया गया था। तब से लेकर आज तक वे मारवाड़ की जनता के प्रिय बने हुए हैं और जनता उन्हें अपना दुलार भी खूब देती है।



रईस महाराजाओं में हैं शुमार


पूर्व सांसद गजसिंह का निवास स्थल महल उम्मेद भवन देश का सबसे बड़े पैलेस में शुमार है। इसमें 300 से भी ज्यादा रॉयल रूम्स हैं। इसकी भव्यता के कारण देश के कई पूर्व राज परिवार उनकी गिनती रईस पूर्व महाराजाओं करते हैं। हालांकि अब उम्मेद भवन पैलेस अब होटल में तब्दील हो चुका है। बावजूद इसके दुनिया के बेहतरीन होटल्स में इसकी गिनती की जाती है। आज आयोजित किए जा रहे आयोजन की भव्यता देखने के लिए भी देश-विदेश के लोग आ जुटे हैं। वहीं कई पूर्व राजपरिवारों के लोग पूर्व सांसद गजसिंह को बधाई देने के लिए दूर दराज से यहां आ जुटे हैं।