5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के इस गोदाम में हुआ कुछ एेसा कि छह श्रमिकों की जान पर आ बनी, देर रात हुआ हादसा

श्वांस लेने में परेशानी के चलते मंगलवार देर रात छह श्रमिक बीमार हो गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 11 Oct 2017, 10:30 AM IST

labours injured in jodhpur

gas leakage in jodhpur, Gas leakage, labours, industries in jodhpur, fire in jodhpur, crime news of jodhpur, Jodhpur

जोधपुर . बासनी औद्योगिक क्षेत्र की गली-६ में धर्म कांटे के पीछे स्थित गोदाम में रखे ड्रम से कैमिकल गैस का रिसाव होने के बाद श्वांस लेने में परेशानी के चलते मंगलवार देर रात छह श्रमिक बीमार हो गए। सभी को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उप निरीक्षक भंवरलाल के अनुसार गली-६ में गैस का एक गोदाम है, जहां आस-पास की फैक्ट्रियों में सप्लाई से पहले गैस से भरे टैंकर खड़े रहते हैं। देर रात गैस से भरे टैंकर खड़े थे। इनके चालक व अन्य स्टाफ खाना खा रहे थे। तभी गोदाम में रखे एक ड्रम से गैस का रिसाव होने लगा। काफी देर तक वहां मौजूद श्रमिकों को पता ही नहीं लग पाया।

उन्हें पता लग पाता तब तक तबीयत बिगडऩी शुरू हो गई। श्वांस में तकलीफ से उन पर अद्र्ध बेहोशी छाने लगी। आस-पास के लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस गोदाम पहुंची, जहां बीमार नजर आ रहे एक श्रमिक को पहले एमडीएम अस्पताल भेजा। फिर दो और श्रमिक अस्पताल पहुंचाए गए। अंत में तीन और श्रमिक सुरक्षित निकालकर अस्पताल लाए गए। बीमार होने वालों में गोपाल सिंह, ओमप्रकाश, प्रभुराम, किशन, हीरचंद व श्रवण शामिल हैं। इनमें से गोपाल सिंह की हालत नाजुक बताई जाती है। जबकि शेष खतरे से बाहर हैं। फिलहाल सभी को ट्रोमा के वार्ड में ऑब्जर्वेशन पर भर्ती रखा गया है।

बंद मकान में आग

शहर के भीतरी क्षेत्र मोती चौक बैण्ड बाजार स्थित निर्माणाधीन व बंद मकान में मंगलवार देर रात आग लग गई। दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार बैण्ड बाजार में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। देर रात उसमें आग लग गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस कन्ट्रोल रूम के साथ ही अग्निशमन केन्द्र को सूचित किया। संकरी गलियां होने से नागौरी गेट से एक छोटी दमकल मौके पर पहुंची। आग अधिक होने पर शास्त्रीनगर से भी एक छोटी दमकल को मौके पर बुलाया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद दोनों ने आग पर काबू पाया। आग के कारणों का और नुकसान का फिलहाल पता नहीं लग पाया है।