जोधपुर

बड़ा फैसलाः अब शादी में दूल्हा नहीं आएगी दाढ़ी में, बारात में डीजे बजाया तो लगेगा इतना बड़ा जुर्माना

समाज के निर्णय के विरुद्ध कोई मृत्युभोज करेगा तो उसका बहिष्कार किया जाएगा

less than 1 minute read
Jul 11, 2023

जोधपुर। सरगरा सेवा एवं समाज विकास समिति की आमसभा पालासनी स्थित गुलाबदास मंदिर में अध्यक्ष किशोर सरगरा की अध्यक्षता में की गई, जिसमें जोधपुर पट्टा 44 गांव के लोगों ने समाज के विकास पर चर्चा की। बैठक में संत गुलाब दास को साक्षी मानकर समाज के प्रबुद्धजनों ने सामाजिक एवं घरेलू कार्यों में नशा बंद रखने का निर्णय किया।

समाज के निर्णय के विरुद्ध कोई मृत्युभोज करेगा तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। वहीं, शादी में दूल्हा दाढ़ी में नहीं आएगा और बारात में डीजे साथ लाने पर 11 हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया जाएगा। नशा करके किसी भी आयोजन में भाग नहीं ले सकेंगे। युवक-युवतियों को शिक्षा से जोडऩे का निर्णय भी किया गया। इस अवसर पर बुधाराम राठौड़, दुर्गाराम मारू, चिमनाराम, पोलाराम, शिवलाल, भंवरलाल वर्मा, कुकाराम, जगदीश भाटी, हरिराम भाटी, जगदीश राठौड़, चिमनाराम ,कुकाराम, भीकाराम, बद्रीराम एवं कैलाशचन्द्र सहित आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी तरफ अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा एवं विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम सावन महोत्सव मनाने के निर्णय के साथ सदस्यों को इससे संबंधित विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई। गौतम सभा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए लहरिया कैटवॉक, डांस, खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताएं की जाएंगी। बैठक की अध्यक्षता जयश्री राणेजा ने की। बैठक में आशा तिवारी, खुशबू उपाध्याय, लक्ष्मी उपाध्याय, सरिता शर्मा, दुर्गा दाधीच, दीपाली दाधीच, किशोरी उपाध्याय, जशोदा शर्मा, प्रियंका जोशी, प्रज्ञा जोशी, गीता शर्मा, दिव्या सांखी, ज्योति शर्मा, साक्षी आदि मौजूद थे।

Published on:
11 Jul 2023 01:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर