
Girder dropped : लोहे का भारी भरकम गर्डर गिरा, हादसा टला
जोधपुर।
रिक्तेश्वर भैरूजी चौराहे के पास खतरनाक पुल का लोहे के एक गर्डर (Iron Girder dropped on road) का कुछ हिस्सा बुधवार दोपहर गिर (Girder dropped) गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ देर के लिए वहां यातायात बाधित रहा।(traffic disturbed due to Girder dropped)
पुलिस के अनुसार चौराहे के पास पुल पर लगा लोहे का भारी-भरकम दोपहर ढाई बजे गिर गया। किसी वाहन के निकलने के दौरान गर्डर के अड़ने से एक तरफ का हिस्सा सड़क पर आ गिरा। वाहनों की आवाजाही कम होने से कोई भी चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। नजदीक ही यातायात पॉइंट पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप मौके पर पहुंचे और पुलिस कन्ट्रोल रूम व अधिकारियों को अवगत कराया।
साथ ही वहां यातायात बंद कर वैकल्पिक मार्ग से वाहन निकालने शुरू किए गए। जिसके चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। रेलवे के अधिकारी मौके पर आए और क्रेन की मदद से गर्डर को दुबारा लोहे के पिलर पर रखवाकर यातायात सुचारू कराया।
Published on:
14 Sept 2022 11:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
