27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां मधुमक्खियों ने मचाया कोहराम, 4 साल की बच्ची को इतना काटा कि हो गई मौत

Rajasthan News: जोधपुर के हरियाढाणा में घर पर खेल रही दो बहनों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में छोटी बहन की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन घायल हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
bee_attack_in_rajasthan.jpg

Rajasthan News: जोधपुर के हरियाढाणा में घर पर खेल रही दो बहनों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में छोटी बहन की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन घायल हो गई। दरअसल शनिवार दोपहर बाद आई आंधी के बीच मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने दोनों बहनों के शरीर पर जगह-जगह डंक मार दिए, जिससे छोटी बहन किरण पुत्री राजूराम बारूपाल बेसुध हो गई। वहीं बड़ी बहन कोमल मधुमक्खियां के काटने के कारण जोर-जोर से रोने लगी।

अचानक कोमल के रोने की आवाज सुन उनकी मां घर से बाहर निकलीं, जहां छोटी बेटी किरण बेसुध पड़ी थी। मां घर पर अकेली थी। बच्चियों के पिता मजदूरी पर गए हुए थे। मां ने तुरन्त पास में रहने वाले अपने परिजनों को बुलाया। इसके बाद छोटी बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। वहीं बड़ी बहन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- दर्दनाकः 14 साल के मासूम महेश ने सोचा भी नहीं था, प्यास बुझाने वाला पानी ही ले लेगा उसकी जान