10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

Gold smuggling : नागरिकता सिंगापुर-भारत की, भारतीय आधार कार्ड फर्जी

- गोल्ड तस्करी का मामला- कस्टम ने आधे घंटे में विमान की तलाशी लेकर खानापूर्ति की थी, सोना उसी विमान के मुम्बई लौटने पर मिला

Google source verification

जोधपुर।
मुम्बई से जोधपुर (Mumbai to Jodhpur) आई एयर इण्डिया (Airindia flight) की फ्लाइट में गोल्ड तस्करी (Gold smuggling) के संदेह में कस्टम विभाग (Custom department) ने जिन दो यात्रियों को पकड़ा था उन दोनों के पास भारत के फर्जी आधार कार्ड थे। एक यात्री सिंगापुर (Singapore) का है और उसके पास सिंगापुर के साथ-साथ भारतीय नागरिकता भी है। यह दोनों यात्री फर्जी भारतीय आधार कार्ड से हवाई यात्रा कर रहे थे। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दोनों यात्रियों को शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया। (Fake Aadhar card found from gold smuggler)
दोनों यात्रियों के नाम व आधार कार्ड फर्जी
सीमा शुल्क विभाग जयपुर की सूचना पर सीमा शुल्क विभाग जोधपुर ने गत आठ नवम्बर को मुम्बई से जोधपुर आई एयर इण्डिया की फ्लाइट में अवैध प्रतिबंधित सामग्री आने की सूचना पर दो यात्रियों को हिरासत में लिया था। एक यात्री के पास दिल्ली निवासी अब्दुल अजीज मोहम्मद उमर पुत्र अब्दुल उमेर अली और दूसरे के पास मुम्बई निवासी मुहम्मद हनीफ अब्दुल रहीमहमीदानी पुत्र अब्दुल रहीम हमीदानी के आधार कार्ड थे। जो प्रथम दृष्टया फर्जी नजर आए। पूछताछ में दोनों यात्रियों ने आधार कार्ड फर्जी होना कबूल किया।
आधार कार्ड की जांच कराई गई तो फर्जी होने की पुष्टि हुई। आधार नम्बर के आधार पर एक यात्री का मूल नाम मूलत: सिंगापुर हाल मुम्बई निवासी कामरान (51) पुत्र अब्दुल गनी रडियोवाला और दूसरे का नाम मुम्बई निवासी नूर मोहम्मद (32) पुत्र मोहम्मद रफीक लकड़ावाला होने की पुष्टि हुई।
जोधपुर की बजाय मुम्बई में मिला सोना
सीमा शुल्क विभाग जोधपुर ने गत 8 नवम्बर को मुम्बई से आई एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री व लगेज की तलाशी ली थी, लेकिन कोई अवैध या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली थी। दोनों यात्रियों के पास भी कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला था। यह विमान जब मुम्बई लौटा तो मुम्बई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने तलाशी ली तो सीट में छुपाया चार किलो सोना जब्त किया गया था। जो संभवत: सिंगापुर से तस्करी करके लाया गया था।
दोनों यात्रियों को जेल भेजा
सहायक पुलिस आयुक्त देरावरसिंह ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार मूलत: सिंगापुर हाल मुम्बइ्र निवासी कामरान रडियोवाला और मुम्बइ्र निवासी नूर मोहम्मद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। इस संबंध सीमा शुल्क विभाग के अधीक्षक अशोक सेन की ओर से धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था।