14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात हजार रुपए का डीजल भरवाया, बगैर भुगतान कर कैम्पर में भागे

- सूरसागर चोपड़ में पेट्रोल पम्प पर वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
सात हजार रुपए का डीजल भरवाया, बगैर भुगतान कर कैम्पर में भागे

सात हजार रुपए का डीजल भरवाया, बगैर भुगतान कर कैम्पर में भागे

जोधपुर।
सूरसागर चोपड़ के पास एक पेट्रोल पम्प पर सात हजार रुपए का डीजल भरवाने के बाद बगैर भुगतान किए बोलेरो कैम्पर लेकर चालक व साथी में भाग निकले। पम्प कर्मचारियों ने दुपहिया वाहनों से कैम्पर का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। वारदात के ग्यारहवें दिन सूरसागर थाने में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार सूरसागर में मालियों का राजबाग निवासी जगदीश पुत्र मोहनलाल माली का चोपड़ के पास रिलायंस पेट्रोल पम्प है। गत 26 दिसम्बर की रात 10.15 बजे सफेद बोलेरो कैम्पर आई। चालक ने 45 सौ रुपए का डीजल भरवाया। फिर कैम्पर में पीछे रखे जैरीकेन में 25 सौ रुपए का डीजल भरने को कहा। सेल्समैन नितेश ने उसमें 24 सौ रुपए का डीजल भरा। जिससे जैरीकेन फुल हो गया। सेल्समैन ने 69 सौ रुपए मांगे तो चालक ने उससे स्कैनर मंगाया। स्कैनर लाते ही कैम्पर चालक उससे छीना झपट्टी करने लगा। फिर वह धक्का-मुक्की कर बगैर भुगतान किए कैम्पर लेकर भाग गया।
यह देख सेल्समैन चिल्लाया। उसने दूसरे सेल्समैन को बाहर बुलाया। उसके आने पर दो-तीन दुपहिया वाहनों से कैम्पर का पीछा किया, लेकिन कैम्पर अंधेरे में ओझल हो गई। सेल्समैन की सूचना पर संचालक व पुत्र मौके पर आए और अपने स्तर पर कैम्पर सवारों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगाने का प्रयास किया, लेकिन कैम्पर नहीं मिली। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग