13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balotra Road Accident : जोधपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 5 गंभीर घायल, जोधपुर रेफर

Balotra Road Accident : बालोतरा जिले में जोधपुर नेशनल हाईवे पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
2 min read
Google source verification
Jodhpur Highway Balotra Horrific road accident Three died tragically 5 seriously injured

Balotra Road Accident : जोधपुर हाईवे पर आधी रात को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद का दृश्य। फोटो पत्रिका

Balotra Road Accident : बालोतरा में ओसियां स्थित पड़ासला भोमियाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी रविवार देर रात बालोतरा जिले के भांडियावास-कुड़ी के बीच जोधपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार आधी रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन से एसयूवी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार 2 युवक बुरी तरह फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि रेवंत मरुधर ऑफसेट, स्वरूप गोदारा कानोड़ और भरत गोदारा कानोड़ ने हादसे में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। सभी बायतु क्षेत्र के कानोड़ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ओसियां स्थित पड़ासला भोमियाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। जोधपुर से बालोतरा की ओर आते समय भांडियावास के पास किसी अज्ञात बड़े वाहन से उनके वाहन की टक्कर हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

वाहन में फंसे दो युवकों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को तत्काल बालोतरा के नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। नाहटा जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक अन्य घायल की भी मौत हो गई। शेष पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतकों के शव नाहटा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों और घायलों की पहचान तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में प्रभावित सभी लोग बायतु क्षेत्र के कानोड़ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग