24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब विद्यालयों को पूरी जानकारी यूडाइस प्लस पर करनी होगी अपडेट

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. सरकारी व निजी विद्यालयों की सभी प्रकार की सूचनाएं संधारित करने के लिए पहले से चल रही ऑफलाइन डाईस बुक की व्यवस्था में अब नवाचार करते हुए यह पूरा कार्य ऑनलाइन कर दिया गया है। विद्यालयों की समस्त सूचनाएं ऑनलाइन करते हुए यूडाईस प्लस वेब पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल लॉग इन करने के लिए विद्यालयों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड का संदेश भी भेजा गया है। (कासं)

less than 1 minute read
Google source verification
udise plus

अब विद्यालयों को पूरी जानकारी यूडाइस प्लस पर करनी होगी अपडेट


११ सेक्शन में अपडेट होगा पोर्टल-
विद्यालय के पंजीकृत मोबाइल पर मिले संदेश की यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉग इन करने के बाद सबसे पहले पासवर्ड बदलना होगा तथा उसके बाद पोर्टल काम शुरू होगा। इसमें कुल ११ सेक्शन में जानकारियां भरनी होगी।
१. स्कूल प्रोफाइल, श्रेणी, भाषा, आरटीई, प्रबंधन।
२. भौतिक सुविधाएं, उपकरण, शौचालय, आईसीटी और डिजिटल नवाचार।
३. शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ की पूरी जानकारी।
४. नवीन प्रवेश, नामांकन, पुन: नामांकन, माध्यम।
५. बच्चों के लिए सुविधाएं।
६. वार्षिक परीक्षा परिणाम।
७. बोर्ड परीक्षा परिणाम।
८. सरकारी व अनुदान प्राप्त करने वाले विद्यालय में मिली राशि।
९. व्यावसायिक शिक्षा की जानकारी।
१०. विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्थाओं व पीजीआई इंडीकेटर की जानकारी।
११. विद्यालय के प्रमाणित आंकड़े।
इनका कहना है-
यूडाइस प्लस पर समस्त सरकारी व निजी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों को जानकारियों अपडेट करनी है। यह व्यवस्था अब तक ऑफलाइन थी। अब ऑनलाइन की गई है। इस संबंध में समस्त पीईईओ की बैठक लेकर निश्चित समय में यह पोर्टल अपेडट करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
भीखमचंद सुथार, आरपी, सीबीईओ कार्यालय, फलोदी