
Rajasthan News: जोधपुर शहर सीमा का विस्तार आखिरकार 30 साल होने की उम्मीद जगी है। प्रशासन की ओर से शहर से सटी हुई 11 ग्राम पंचायतों और 4 रेवेन्यू विलेज को नगर निगम सीमा में शामिल करने के लिए कवायद की जा रही है। इसके लिए पटवारी और आरआई नक्शे और वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर किया गया सर्वे तैयार करवाया जा रहा है।
प्रशासन इस संबंध में 15 जनवरी तक सरकार को प्रस्ताव भेजेगा।राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू किए गए अभियान ‘सुध लो सरकार’ के बाद प्रशासन ने इस ओर कदम बढ़ाए। सरकार ने भी निगम सीमा को बढ़ाने के लिए आदेश जारी किए। उसके बाद से प्रशासन इस कार्य में जुटा हुआ है।
कलक्टर गौरव अग्रवाल ने पत्रिका के अभियान के साथ ही राज्य सरकार के आदेश के बाद जोधपुर के उत्तर एसडीएम पंकज जैन और दक्षिण एसडीएम रवि कुमार से निगम सीमा में कौन-कौन से गांवों को शामिल किया जा सकता है। उस पर बैठकें लेकर निगम सीमा को बढ़ाने के लिए कार्य शुरू किया। दोनों ही एसडीएम ने बताया कि शहर से सटे हुई कुल 11 ग्राम पंचायतों और 4 रेवेन्यू विलेज को नगर निगम सीमा में शामिल करने पर कार्य किया जा रहा है। इस पर सारा कार्य होने के बाद इन ग्राम पंचायतों को नगर निगम सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव कलक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद ये ग्राम पंचायतें संभवतया नगर निगम क्षेत्र में शामिल हो जाएगी। निगम सीमा का विस्तार होने से जोधपुर शहर की जनसंख्या का आंकड़ा भी 15 लाख से ज्यादा हो जाएगा। जबकि वर्तमान में दोनों निगम को मिलाकर जोधपुर की जनसंख्या करीब 13 लाख है।
आंगणवा, खोखरिया, गुजरावास, नांदडा खुर्द, चौखा, पाल, झालामंड, सांगरिया, पालडी मांगलियान, गोलासनी, बड़ली व बनाड़।
बासनी बेंदा, देसुरिया विश्नोइयान, देसुरिया खालुयान तथा गोलासनी।
Updated on:
09 Jan 2025 10:34 am
Published on:
09 Jan 2025 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
