5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हे ने शादी कार्ड पर छपवाया अमित शाह का फोटो, लिखा I Support CAA

सीएए के समर्थन का अनूठा तरीका

2 min read
Google source verification
दूल्हे ने शादी कार्ड पर छपवाया अमित शाह का फोटो, लिखा I Support CAA

दूल्हे ने शादी कार्ड पर छपवाया अमित शाह का फोटो, लिखा I Support CAA

दिलावरसिंह राठौड़/बेलवा/जोधपुर. नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर फैली भ्रामक जानकारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जोधपुर जिले के बालेसर तहसील के बस्तवा सुंडा गांव के परिवार ने एक अनोखा तरीका निकाला है। उनका यह तरीका ना केवल चर्चा का विषय बना हुआ है बल्कि लोगों को काफी प्रभावित भी कर रहा है।

बस्तवा सुंडा गांव के तगतसिंह इन्दा के बेटे मनदीपसिंह इन्दा की ख़िरजां भोजा गांव के मदनसिंह राठौड़ की बेटी किरणकंवर राठौड़ से 9 फरवरी को शादी हो रही है। सीएए का समर्थन करने और उसके प्रति फैली भ्रामक को लेकर दूल्हे मनदीपसिंह इन्दा ने लोगों को जागरूक करने के लिए अपने शादी के कार्ड पर गृहमंत्री अमित शाह के फोटो के साथ 'I SUPPORT CAA' लिखवाया है ताकि दूसरे लोग भी संवैधानिक कानून के प्रति आस्था और निष्ठा रखते हुए उसका आदर कर सके।

मनदीप ने अपने शादी के कार्ड के पहले पन्ने पर ही ‘आई सपोर्ट सीएए’ लिखवाया। इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं सीएए के बारे में जागरुकता फैलाना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि लोग सीएए के फैक्ट के बारे में समझे। क्षेत्र में उनकी शादी के कार्ड की चर्चा हो रही है। कार्ड को लेकर लोग सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पहल की सराहना कर रहे हैं। गौरतलब है कि सीएए कानून और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर पिछले दिनों में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना है, जिसने प्रदेशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सीएए कानून को लागू किया है।

वही राजस्थान सरकार ने सीएए कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। दूल्हे का कहना है कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान का आदर करे और दूसरों को भी जागरूक करे। साथ ही जो भ्रामक जानकारियां या दुष्प्रचार किया जा रहा है उससे लोगों उसको लेकर लोगों को सतर्क करे। वही शादी कार्ड पर स्वच्छ भारत अभियान के लोगो के साथ एक कदम स्वच्छता की ओर लिखते हुए स्वच्छता का संदेश दिया है।