1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेंजिंग रूम में महिलाओं की करता था अश्लील रिकॉर्डिंग… कार्टन में छेद कर अलमारी पर रखा था मोबाइल, ऐसे हुआ खुलासा

चेंज रूम में चोरी छिपे मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले में गिरफ्तार गार्ड से पुलिस पूछताछ कर रही है।

2 min read
Google source verification
jodhpur news

फोटो- पत्रिका

जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के एमआरआइ सेंटर के चेंज रूम में चोरी छिपे मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले में गिरफ्तार गार्ड से शास्त्रीनगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। उसने खुद के देखने के लिए महिलाओं के कपड़े बदलते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने की जानकारी दी है। फिलहाल उसके मोबाइल से ऐसे चार वीडियो मिले हैं।

पुलिस को अंदेशा है कि उसने मोबाइल से कई वीडियो और महत्वपूर्ण जानकारी डिलीट कर दी होगी। इस संबंध में मोबाइल को एफएसएल भेजा जाएगा और उसके डिलीट डाटा रिकवर करने के प्रयास किए जाएंगे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पावटा सर्कल के पास हाथियों की बावड़ी निवासी रहीमुद्दीन अक्टूबर में एमआरआइ सेंटर में कम्पनी के मार्फत बतौर गार्ड पर लगा था। सात महीने से वह सेंटर में गार्ड है। उसका सेंटर के चेंज रूम के अंदर तक आना जाना था। महिलाओं के चेंज रूम में जाने से पहले वह वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन कर मोबाइल छिपा देता था।

उसने दवाइयों के एक कार्टन में हॉल (छेद) कर रखा था। जिसमें मोबाइल रखने के बाद वह किसी महिला मरीज के आने पर पहले ही चेंज रूम में एक अलमारी के ऊपर रख देता था।

इस बीच, सोमवार देर रात एक महिला एमआरआइ करने से पहले कपड़े बदलने के लिए चेंज रूम में गई। वहां अंधेरा था। अलमारी पर रखे कार्टन से लाइट निकल रही थी। इससे महिला को संदेह हो गया था। उसने कार्टन उतारा तो वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन मोड पर मोबाइल नजर आ गया था।

दिमाग खराब हो गया था, इसलिए रिकॉर्डिंग की- गार्ड

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी गार्ड से पूछताछ व मोबाइल की जांच की। जिसमें चार वीडियो मिले। जो संभवत: चेंज रूम के हैं। उसने दिमाग ठीक न होने और खुद के देखने के लिए रिकॉर्डिंग करने की जानकारी दी है।

तांक-झांक के आरोप में एफआइआर दर्ज

महिला के परिजन की ओर से पुलिस ने बीएनएस की धारा 77 दर्ज की है, जो तांक-झांक से संबंधित है। जिसमें किसी महिला की सहमति के बिना निजी कार्य करते देखना, वीडियो बनाना और महिला को ऐसी स्थिति में देखना, जहां महिला को सामान्यत: यह उम्मीद होती है कि उसे कोई नहीं देख रहा है।

यह भी पढ़ें : जोधपुर : चेंजिंग रूम में ‘हिडन कैमरा’ लगाने वाले आरोपी ने किया बड़ा खुलासा, मोबाइल में मिले इतने VIDEO

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग