12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर

हरियाली अमावस्याः मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें VIDEO

जोधपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार 17 जुलाई के दिन हरियाली अमावस्या विशेष योगों में मनाई जा रही है। शहर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Google source verification

जोधपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार 17 जुलाई के दिन हरियाली अमावस्या विशेष योगों में मनाई जा रही है। शहर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासतौर से रातानाड़ा स्थित गणेश मंदिर और मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए कतारों में नजर आए। अमावस्या होने की वजह से इस दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बना है। पं प्रेमप्रकाश ओझा के अनुसार, इसी दिन सूर्य कर्क संक्रांति होगी व सूर्य देव का कर्क राशि में प्रवेश होगा। सूर्य का गोचर कर्क राशि में होने से कर्क राशि में बुधादित्य नामक राजयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से सूर्य देव की कृपा बरसेगी।


पं अनीष व्यास ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर कुछ विशेष वृक्षों की पूजा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं। सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष रूप से पीपल और तुलसी के पेड़ की पूजा की जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। इस दिन पितृ तर्पण व दीपदान भी किया जाता है। इससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।

सावन के दूसरे सोमवार के बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा। पंचांग के अनुसार 3 साल में एक बार मलमास या अधिक मास पड़ता है। मलमास में शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। मलमास में भगवान विष्णु की आराधना फलदायी होती है।