2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जुए को लेकर विवाद ऐसा बढ़ गया कि हिस्ट्रीशीटर ने खुलेआम किया मर्डर, देर रात पुलिस ने पकड़ा

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के लायकान मोहल्ले में गुरुवार दोपहर तीन बजे बाद नमाज पढकऱ घर जा रहे एक हिस्ट्रीशीटर ने दूसरे हिस्ट्रीशीटर की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने हिस्ट्रीशीटर पर करीब एक दर्जन वार किए।

2 min read
Google source verification
history sheeter murder accused arrested by jodhpur police

जुए को लेकर विवाद ऐसा बढ़ गया कि हिस्ट्रीशीटर ने खुलेआम किया मर्डर, देर रात पुलिस ने पकड़ा

जोधपुर. सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के लायकान मोहल्ले में गुरुवार दोपहर तीन बजे बाद नमाज पढकऱ घर जा रहे एक हिस्ट्रीशीटर ने दूसरे हिस्ट्रीशीटर की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने हिस्ट्रीशीटर पर करीब एक दर्जन वार किए। गंभीर घायल हिस्ट्रीशीटर को एमजीएच अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने देर रात तक आरोपी को दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुल्तान उर्फ बीड़ा पुत्र अहमद हुसैन को दस्तयाब किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 25 मामले दर्ज हो रखे हैं।

जोधपुर के लायकान मोहल्ला में एक हिस्ट्रीशीटर ने दूसरे हिस्ट्रीशीटर पर किया जानलेवा हमला, मौत

पुलिस ने मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शाम को आरोपी को उसके भाई के साथ कार में फरार होते समय दबोचने के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पुत्र यूनुस की ओर से पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसके पिता नूर मोहम्मद (65) गुरुवार दोपहर नमाज पढ़ कर बाइक से घर जा रहे थे। पाल हवेली के पास आरोपी व उसके कुछ साथियों ने तलवार से हमला कर दिया।

25 दिसंबर को बनेगा यह महायोग, बुध-चन्द्रमा धनु में आने से बढ़ेगी राजनीतिक व धार्मिक क्षेत्र में उथल-पुथल

करीब एक दर्जन वार से नूर मोहम्मद गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी सुल्तान को उसके हिस्ट्रीशीटर भाई लियाकत के साथ किला रोड पर पकड़ लिया। दोनों शहर से फरार होने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर लायकान निवासी सुल्तान पुत्र अहमद हुसैन व उसके पांच साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

लुटेरी दुल्हन को पकडऩे के लिए पुलिस वाले बने बाराती, 4 राज्यों में ठगी कर चुका है यह गिरोह

जुए को लेकर थी रंजिश
आरोपी सुल्तान व मृतक नूर मोहम्मद सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों के खिलाफ करीब दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। कुछ माह पहले आरोपी सुल्तान के भाई ने नूर मोहम्मद के खिलाफ जुआघर चलाने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

नाबालिग से बलात्कार के आरोपी के अधिवक्ता ने मामले को बताया प्रेम-प्रसंग, फिर कोर्ट ने सुनाई यह सजा

कोई मदद के लिए नहीं आया
वारदात के सीसीटीवी फुटेज में हिस्ट्रीशीटर नूर मोहम्मद सडक़ किनारे खड़ा नजर आ रहा है। इस दौरान आरोपी सुल्तान ने कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल खड़ी की ओर पास ही खड़ी एक कार के पीछे से नूर मोहम्मद पर अचानक तलवार से हमला कर दिया। पहला वार सिर पर करने से नूर मोहम्मद बेहोश होकर नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपी ने करीब एक दर्जन से ज्यादा तलवार से वार किए और मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। करीब पांच मिनट के इस घटनाक्रम में कोई भी मदद के लिए नहीं आया। आरोपी के फरार होने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से घायल नूर मोहम्मद को एमजीएच अस्पताल भर्ती करवाया गया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग