27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेस्टोरेंट व कैफे की आड़ में चल रहे थे हुक्का बार, हुक्के, चीलम पाइप और कैमिकल फ्लैवर जब्त

जोधपुर. पुलिस ने शहर में जगह-जगह संचालित हो रहे अवैध हुक्का बारों पर शिकंजा कसा है। कमिश्नरेट के पूर्व और पश्चिम में अलग-अलग टीमाें ने एक साथ दबिश देकर रेस्टोरेंट व कैफे की आड़ में संचालित हो रहे सात हुक्का बार पकड़े और भारी मात्रा में हुक्के, चीलम पाइप व कैमिकल फ्लैवर जब्त किए। इस संबंध में सात मामले दर्ज किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rajpurohit

•

Updated: 18 Feb 2024, 1:56 AM IST

रेस्टोरेंट व कैफे की आड़ में चल रहे थे हुक्का बार, हुक्के, चीलम पाइप और कैमिकल फ्लैवर जब्त

रेस्टोरेंट व कैफे की आड़ में चल रहे थे हुक्का बार, हुक्के, चीलम पाइप और कैमिकल फ्लैवर जब्त

जोधपुर. पुलिस ने शहर में जगह-जगह संचालित हो रहे अवैध हुक्का बारों पर शिकंजा कसा है। कमिश्नरेट के पूर्व और पश्चिम में अलग-अलग टीमाें ने एक साथ दबिश देकर रेस्टोरेंट व कैफे की आड़ में संचालित हो रहे सात हुक्का बार पकड़े और भारी मात्रा में हुक्के, चीलम पाइप व कैमिकल फ्लैवर जब्त किए। इस संबंध में सात मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार अवैध हुक्का बारों के संबंध में गोपनीय जानकारी जुटाने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी के तहत माता का थान थाना पुलिस ने भदवासिया स्कूल के पीछे 80 फुट रोड पर एक हुक्का बार में दबिश दी, जहां से मूलत: कागा कागड़ी हाल मदेरणा कॉलोनी में दरगाह चौक निवासी संचालक अफजल पुत्र कबूल अहमद को हिरासत में लिया गया। मौके से हुक्के, चीलम पाइप व कैमिकल फ्लैवर के बॉक्स जब्त किए गए। इसी तरह, रातानाडा थाना पुलिस ने रातानाडा में ब्रदर्स हुड कैफे में दबिश दी, जहां हुक्का बार संचालित हो रहा था। बासनी प्रथम फेस निवासी संचालक प्रशांत पुत्र महेन्द्र चौधरी को हिरासत में लिया गया।

रातानाडा थाना पुलिस की एक अन्य टीम ने सब्जी मण्डी के पास कैफे में हुक्का बार पकड़ा। चौहाबो निवासी संचालक रोहित पुत्र प्रभुराम हिरवानी को पकड़ा गया। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आहूजा काूलोनी में कैफे व रेस्टोरेंट में दबिश देकर हुक्का बार संचालित कर रहे दलजीतसिंह पुत्र धर्मेन्द्रसिंह को पकड़ा।

दूसरी तरफ, प्रतापनगर थाना पुलिस ने प्रतापनगर टैम्पो स्टैण्ड के पास एक हुक्का बार में दबिश दी, जहां से हुक्के, चीलम व कैमिकल फ्लैवर के बॉक्स जब्त कर संचालक योगेश्वरनाथ पुत्र हीरनाथ गोस्वामी को पकड़ा। सरदारपुरा थाना पुलिस ने नेहरू पार्क के पास हुक्का बार से आयुष पुत्र प्रमोद दाधीच को पकड़ा। वहीं, भगत की कोठी थाना पुलिस ने शॉपिंग सेंटर के पास एक कैफे में दबिश देकर कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी संचालक प्रदीप पुत्र सत्यनारायण शर्मा को हिरासत में लिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग