5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाना बनाने को बोला तो दो भाइयों ने कर डाला पत्नियों पर जानलेवा हमला, बीच बचाव करने आई मां भी घायल

लूनी थानान्तर्गत नंदनवान गांव की रामदेव कॉलोनी में बीमारी के चलते एक महिला ने खाना बनाने में असमर्थता जताई तो गुस्साए पति व उसके भाई ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व फावड़े से दोनों पत्नियों पर जानलेवा हमला बोल दिया। बीच बचाव में आई दोनों महिलाओं की मां भी घायल हो गईं।

less than 1 minute read
Google source verification
husband beaten wife over dispute in jodhpur

खाना बनाने को बोला तो दो भाइयों ने कर डाला पत्नियों पर जानलेवा हमला, बीच बचाव करने आई मां भी घायल

जोधपुर. लूनी थानान्तर्गत नंदनवान गांव की रामदेव कॉलोनी में बीमारी के चलते एक महिला ने खाना बनाने में असमर्थता जताई तो गुस्साए पति व उसके भाई ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व फावड़े से दोनों पत्नियों पर जानलेवा हमला बोल दिया। बीच बचाव में आई दोनों महिलाओं की मां भी घायल हो गईं।

पुलिस के अनुसार मूलत: बिहार में रोहतास हाल नंदवान की रामदेव कॉलोनी निवासी राजेश कुमार गुप्ता व उसका भाई मनोज कुमार की शादी दो सगी बहनों से हो रखी है। शादी के 12 साल बाद भी दोनों नि:संतान हैं। इसके चलते राजेश ने शीला से दूसरी शादी कर ली। उससे एक पुत्री है। राजेश की पहली पत्नी कुंती ने तीन साल के बच्चे को गोद ले रखा है। मनोज की पत्नी मीरा बीमार रहती है।

उसकी तबीयत खराब होने पर शुक्रवार को कुंती ने उसके पति से इलाज कराने का आग्रह किया। इससे दोनों भाई नाराज हो गए। उन्होंने मीरा से खाना बनाने को कहा, लेकिन उसने बीमार होने का बताकर स्वयं खाना बनाने को कह दिया। दोनों भाई भड़क गए और दोनों बहनें यानि खुद की पत्नियों को लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी व फावड़े से पीटना शुरू कर दिया। यह देख साथ रहने वाली दोनों महिलाओं की मां रजमुना देवी बीच-बचाव में आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोग बाहर आए तो दोनों आरोपियों ने बीच-बचाव न करने की चेतावनी दी। तीनों महिलाओं के बेहोश होने पर दोनों आरोपी व दूसरी पत्नी वहां से भाग गए। आस-पास के लोगों ने घायल महिलाओं को मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया, जहां कुंतीदेवी के पर्चा बयान के आधार पर पति राजेश कुमार व जेठ मनोज कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया।