
रुपए नहीं दिए तो सो रही पत्नी का नाक व होंठ काटा
जोधपुर.
प्रतापनगर थानान्तर्गत गुजराती कॉलोनी की झोंपड़ी-पट्टी में रुपए न देने से गुस्साए एक व्यक्ति ने सो रही पत्नी का नाक व होंठ काट दिया। पीडि़ता के पर्चा बयान के आधार पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार किया।
एसआइ रामकृष्ण ताडा ने बताया कि गुजराती कॉलोनी की झोंपड़ी पट्टी निवासी कृष्णादेवी (45) व पति बाबूलाल के बीच लम्बे समय तक विवाद है। बीस दिन पहले ही दोनों में सुलह हुई थी और वे साथ-साथ रहने लगे। इस बीच, खुद के खर्चे के लिए बाबूलाल ने शनिवार को पत्नी से रुपए मांगे, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया।
पत्नी झोंपड़ी में जाकर सो गई। रुपए न देने से गुस्साया पति झोंपड़ी में आया और चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से सो रही पत्नी का नाक व ऊपर वाला होंठ काट दिया। महिला उठी और जोर से चिल्लाने लगी। आस-पास के लोग आए और लहुलूहान महिला को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस वहां पहुंची और घायल महिला के पर्चा लेकर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया।
तलाश के बाद एसआइ रामकृष्ण ताडा के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार रात मूलत: जालोर जिले में बागरा हाल गुजराती कॉलोनी निवासी बाबूलाल पुत्र गवाजी नायक को गिरफ्तार किया।
Published on:
15 Mar 2021 12:29 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
