
भरतपुर। अरब सागर में आ रहे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के अगले 24 घंटे में और खतरनाक होने की आशंका है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि यह अरब सागर में उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। यह रविवार या सोमवार तक गुजरात पहुंच सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने भरतपुर, चूरू, सीकर, नागौर, जयपुर शहर, दौसा और सवाईमाधोपुर जिले में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंट की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मासूम लड़की को नहीं पता था कि इंस्टाग्राम पर एक गलती से हो जाएगा उसका गैंगरेप, जानिए पूरा मामला
15 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, आज शाम तक हो पाएगी विद्युत आपूर्ति
जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता बीएल वर्मा के अनुसार आंधी व बारिश के कारण जिले में 3 फेस के पांच ट्रांसफार्मर एवं सिंगल फेस के 6 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही 5 पोल टूट गए, जिसके कारण अनेक स्थलों पर विशेषकर भरतपुर शहर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। जिले में 1300 डिवीजनों में करीब 50 टीमें ठेका की और विद्युतकर्मियों की टीमों को कार्य पर लगाया, जिसके चलते शनिवार तक करीब 75 प्रतिशत क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई। बाकी के क्षेत्र में रविवार तक विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इस अंधड़-बारिश के कारण विद्युत विभाग को करीब सवा करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जहां पानी की सप्लाई विद्युत आपूर्ति पर निर्भर है। उन क्षेत्रों को प्राथमिकता से लेते हुए विद्युत आपूूर्ति शुरू कराई गई है।
यह भी पढ़ें- अब तक जमकर हो चुकी है बारिश, जानिए मानसून में कितनी होगी झमाझम, मौसम विभाग ने किया ऐसा ऐलान
शहर में गिरे 20 पोल
दूसरी ओर, भरतपुर शहर की बात करें तो यहां पर चार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए और 20 पोल गिर गए। बीईएसएल के जनसम्पर्क अधिकारी एसपी सिंह के अनुसार आंधी के बाद से विद्युत समस्या को लेकर एक हजार से अधिक कॉल आए हैं। ऐसे में बीईएसएल की टीम विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने में जुटी है। लगभग सभी क्षेत्रों में पोल व ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई है।
Published on:
11 Jun 2023 12:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
