पुलिस के अनुसार, 7 जनवरी को स्कूल में इंटरवल के दौरान जब छात्रा अपनी सहेली के साथ कक्षा में थी, तब शिक्षक दलपत गर्ग ने अकेले में उससे छेड़छाड़ की और कहा कि तुम मुझे अच्छी लगती हो, मेरे दो पत्नियों का योग है। उसने शादी के लिए दबाव बनाया। इससे पहले 26 दिसंबर को भी शिक्षक ने छात्रा का पीछा कर घर तक अश्लील इशारे किए थे।