1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गेहूं वितरण का मामला पहुंचा थाने, बात इतनी बढ गई की थाने पर कर दिया पथराव

राशन डीलर व महिलाओं में हाथापाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Chen Raj

•

Updated: 16 Jan 2018, 3:01 PM IST

In jodhpur The case of wheat distribution reached the police station

In jodhpur The case of wheat distribution reached the police station

जोधपुर . प्रताप नगर क्षेत्र में राशन डीलर और महिला उपभोक्ता के बीच एेसी तन गई की मामला थाने तक पहुंच गया। हुआ यह कि प्रताप नगर क्षेत्र का राशन डीलर गेहूं वितरण कर रहा था । डीलर की ओर से गेहूं वितरण के दौरान रात होने पर दुकान बंद करने लगा। एेस में वहां कतार में खड़ी महिलाएं डीलर से उलझ गई। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई। और मामला बढ़ गया। मामला लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए ।

थाने पर पथराव

इस बीच कुछ लोगों ने प्रताप नगर थाने पर पथराव करना शुरू कर दिया । एक बार तो हालात बेकाबू हो गए फिर पुलिस ने हालात पर काबू किया। देर रात तक डीलर व महिला उपभोक्ता दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत दी गई । इधर पुलिस समझाइश के प्रयास में जुटी हुई थी । पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रताप नगर में देवेन्द्र शर्मा की राशन की दुकान संचालित करता है। सोमवार शाम को वह सरकारी गेहूं का वितरण कर रहा था। वितरण के दौरान अंधेरा पडऩे लगा। अंधेरा होने पर उसने गेहूं का वितरण रोक दिया और मंगलवार को फिर से वितरण शुरू करने की बात कहते हुए दुकान बंद कर दी।

लोग भड़क गए

इससे लम्बे समय से कतार में खड़े अपनी बारी का इंतजार करने वाली कई महिलाएं व लोग भड़क गए। लोग इस तरह भड़के कि दोनों में कहासुनी के साथ हाथापाई हो गई। और मामला थाने पहुंंच गया। इस दौरान कुछ लोग राशन डीलर के घर में पहुंच गए और वहां उनके परिवारजनों से मारपीट करने लगे । इस दौरान फिर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। इस बीच कुछ लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया। इस बीच कुछ लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस ने उनको खदेड़ा। देर रात तक वार्ता जारी थी। पुलिस समझाइश का प्रयास कर रही थी।