
jodhpur weather : दिन के तापमान में बढ़ोतरी, शहर में बढ़ी गर्मी
जोधपुर. दिन के तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हाेगी। बदलते मौसम और दिन के तापमान में वृदि्ध से गायों के बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने पशुपालकों के लिए जारी एडवाइजरी में गायों को छाया में रखने और घरेलू मक्खियों और अन्य संक्रमण से बचाने के लिए शेड के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखने की सलाह दी है। मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने जीरा और चने की फसल की कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रख लेने सलाह दी है।आगे क्या : मौसम विभाग के मुताबिक 13 मार्च को कुछ जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 14 और 15 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा।
हवा में प्रदूषण
मौसम में उतार चढ़ाव के बीच बढ़ता वायु प्रदूषण मरीजों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है। शनिवार को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 140 रहा। प्रदेश का औसत एक्यूआइ 114 और देश का औसत एक्यूआइ 124 रहा।
भारतीय एक्यूआइ
0-50: यह रेंज हवा की गुणवत्ता को अच्छी तरह से परिभाषित करती है, क्योंकि यह स्वास्थ्य पर न्यूनतम या कोई प्रभाव नहीं दिखाती है।51-100: यह एक संतोषजनक वायु गुणवत्ता श्रेणी है। यह संवेदनशील समूहों में सांस लेने में कठिनाई जैसे प्रभाव दिखा सकती है।
101-200: यह रेंज बच्चों और बुजुर्गों के लिए सांस लेने में परेशानी और पहले से ही फेफड़ों के विकार और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए दिक्कत बढ़ाने वाली है।
कहां कितना एक्यूआइ
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड - 82कलक्ट्रेट - 98
हाथी चौक् - 82सरस्वती नगर - 82
सरदारपुरा - 80
Published on:
11 Mar 2023 10:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
