21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान से गुजरने वाली इस ‘सुपरफास्ट ट्रेन’ में हो रहे बड़े बदलाव, ज़रूर पढ़ें काम की खबर

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने इस ट्रेन के नंबर, डिब्बों की बनावट और सुविधाओं में आमूलचूल परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

2 min read
Google source verification

राजस्थान के पश्चिमी हिस्से को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली सबसे लोकप्रिय ट्रेन 'मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस' अब नए रंग-रूप और आधुनिक सुविधाओं से लैस होने जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन के रैक (Coaches) और संचालन व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। सबसे खास बात यह है कि अब यात्रियों को ट्रेन के भीतर ही गरमा-गरम खाने की सुविधा यानी पेंट्रीकार का लाभ मिल सकेगा।

नए नंबरों से होगी पहचान: नोट कर लें तारीख

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, मंडोर एक्सप्रेस के वर्तमान नंबरों को बदलकर नए नंबर आवंटित किए गए हैं।

  • जोधपुर से: गाड़ी संख्या 22995 अब दिनांक 01.05.2026 से नए नंबर 22491 के रूप में संचालित होगी।
  • दिल्ली से: गाड़ी संख्या 22996 अब दिनांक 02.05.2026 से नए नंबर 22492 के रूप में संचालित होगी।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे 1 मई के बाद के अपने आरक्षण की जांच नए नंबरों के आधार पर करें।

पेंट्रीकार की सुविधा: सफर होगा और भी जायकेदार

मंडोर एक्सप्रेस में लंबे समय से पेंट्रीकार की मांग की जा रही थी। अब रेलवे ने इसे मंजूरी दे दी है। 1 मई 2026 से इस ट्रेन में एक स्थाई पेंट्रीकार (Petricar) जोड़ी जाएगी। इससे जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड और जयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को ट्रेन के अंदर ही गुणवत्तापूर्ण भोजन, नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध हो सकेंगे।

डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन

ट्रेन को और अधिक आरामदायक और आधुनिक बनाने के लिए इसके डिब्बों की संख्या और श्रेणी में बदलाव किया गया है। अब इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है-

  • 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी (Composite AC).
  • 02 सैकण्ड एसी कोच
  • 06 थर्ड एसी कोच (यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए)
  • 06 द्वितीय शयनयान (Sleeper) कोच
  • 04 साधारण श्रेणी (General) कोच
  • 01 पेंट्रीकार, 01 पावरकार और 01 गार्ड डिब्बा.

राजस्थान के यात्रियों को क्या होगा फायदा?

मंडोर एक्सप्रेस जोधपुर संभाग के लोगों के लिए दिल्ली पहुंचने का सबसे विश्वसनीय साधन है।

  • बेहतर कैपेसिटी: एसी कोचों की संख्या बढ़ाने से मध्यम वर्ग के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी
  • समय की बचत: नए नंबर और रैक परिवर्तन के साथ ट्रेन की गति और समयबद्धता (Punctuality) में भी सुधार की उम्मीद है
  • पर्यटन को बढ़ावा: दिल्ली से जोधपुर आने वाले पर्यटकों के लिए पेंट्रीकार और आधुनिक कोच यात्रा के अनुभव को सुखद बनाएंगे.